लाइव न्यूज़ :

एमपी के खंडवा में प्रस्तुति देकर विवादों में फंसी अभिनेत्री अमीषा पटेल, अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: April 25, 2022 16:48 IST

आयोजकों ने कहा कि वह यहां 23 अप्रैल को फिल्म स्टार नाईट में भाग लेने आई लेकिन मात्र पांच मिनट स्टेज करने के बाद प्रस्तुति देकर चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देखंडवा में पुलिस थाने में अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज करने संबंधी आवेदन दिया गया हैअभिनेत्री पर आरोप है कि लाखों रुपए लिए लेकिन कार्यक्रम में सिर्फ 5 मिनट ही मौजूदगी दर्ज करायी

खण्डवाः मध्यप्रदेश के खंडवा में अपने एक कार्यक्रम को लेकर अभिनेत्री अमीषा पटेल विवादों में घिर गई हैं। उनके प्रशंसक खासे नाराज हैं और पुलिस से अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

दरअसल फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल खंडवा एक कार्यक्रम में हिस्से लेने गई थीं। फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल के प्रशसंको में इस बात को लेकर नाराजगी है कि लाखों रुपया लेकर वह यहां 23 अप्रैल को फिल्म स्टार नाईट में भाग लेने आई लेकिन मात्र पांच मिनट स्टेज करने के बाद प्रस्तुति देकर चली गई। इस कार्यक्रम से निराश लोगो ने पुलिस में अमिषा के खिलाफ एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमें उनके विरुद्ध धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज़ करने का अनुरोध किया है।

 खंडवा के समाजसेवी सुनील जैन ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के इस रवैया पर एतराज जताते हुए कहा कि यह खंडवा के लोगों के धोखाधड़ी है, उनका अपमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील जैन ने सिटी कोतवाली थाने में अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है। उन्होंने अभिनेत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देरी से खंडवा पहुंचीं और उन्होंने मंदिर के दर्शन भी मंदिर के बाहर जूते पहन कर किए और स्टेज पर पहुंच गई। इनसे उनकी धार्मिक आस्था भी आहत हुई है।

टॅग्स :अमीषा पटेलKhandwaMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?