लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में सेक्सेस के योगदान के बाद भी नाम के लिए तरस रही हैं एक्ट्रेस, आखिर क्यों?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 19, 2019 08:56 IST

बॉलीवुड में आजकल भले ही फीमेल ओरिएंटेड फिल्में बनने लगी हों और हीरोइनों का भी कद बढ़ा हो, लेकिन सिनेप्रेमियों की नजर में हीरो की बात ही कुछ और होती है

Open in App

बॉलीवुड में आजकल भले ही फीमेल ओरिएंटेड फिल्में बनने लगी हों और हीरोइनों का भी कद बढ़ा हो, लेकिन सिनेप्रेमियों की नजर में हीरो की बात ही कुछ और होती है. कोई फिल्म हिट हो जाए तो लोग हीरो को ही सारा श्रेय देने लगते हैं. लंबे समय से चली आ रही यह परंपरा अनवरत जारी है और हाल ही में रिलीज दो हिट फिल्मों की हीरोइनों के साथ भी ऐसा ही हुआ है. लेकिन आजकल की हीरोइनें चुप्पी साधने के बजाय बोलना पसंद करती हैं.

हालिया रिलीज 'बदला' की एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी यही किया. अपनी फिल्मों की सफलता का श्रेय हीरो को मिलता देख वह मुखर हो गईं. उन्होंने साफ कर दिया कि एक फिल्म को हिट बनाने में सिर्फ एक्टर का ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस का भी योगदान होता है. उनकी इस बात का 'लुका छुपी' की एक्ट्रेस कृति सनोन ने भी समर्थन किया. हुआ यूं कि एक मनोरंजन वेबसाइट के ट्विटर हैंडल ने तापसी की 'बदला' और कृति सनोन की 'लुका छुपी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्वीट किया था.

इस ट्वीट में दोनों अभिनेत्रियों का नाम नहीं दिया गया और सिर्फ अमिताभ बच्चन तथा कार्तिक आर्यन को ही मेंशन किया गया था. ट्वीट कुछ इस तरह था, ''अमिताभ बच्चन स्टारर 'बदला' के साथ कार्तिक आर्यन अभिनीत 'लुका छुपी' भी दिखा रही है दम, इतना किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.'' मालूम हो कि हाल ही में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बदला' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. कृति सनोन और कार्तिक आर्यन की 'लुका छुपी' ने भी दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाबी हासिल की है.

तापसी का जवाब इस ट्वीट को कोट करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, ''मेहनत शायद इन फिल्मों की लड़कियों ने भी उतनी ही की है. लगता है, समय नहीं मिला होगा आपको लिखने का.'' उनका इशारा फिल्म की सफलता में महिला किरदारों के योगदान की ओर था. तापसी के इस ट्वीट को काफी लोगों ने रीट्वीट किया. इसके बाद कृति सनोन ने भी ट्वीट को कोट करते हुए स्माइली बनाई और तापसी का समर्थन किया.

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?