लाइव न्यूज़ :

‘कृपया थोड़ी दया दिखाएं, मैं पिता के नाते यह आग्रह कर रहा हूं’, शाहरुख खान ने बेटे आर्यन को लेकर समीर से नरमी बरतने की अपील की थी, जानें व्हाट्स ऐप की बड़ी बातें

By भाषा | Updated: May 19, 2023 22:00 IST

बंबई उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी जैसी कोई कठोर कार्रवाई 22 मई तक नहीं करने का शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान को क्रूज जहाज कॉर्डेलिया से मादक पदार्थ की जब्ती के मामले में नहीं फंसाने के लिए अभिनेता से रिश्वत मांगी थी। समीर वानखेड़े ने याचिका में कहा कि खान ने मामले में राजनीतिक बयानबाजी की निंदा की थी।ईमानदारी की की प्रशंसा थी और उनसे आर्यन के प्रति दया दिखाने का आग्रह किया था।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 के मादक पदार्थ मामले में नहीं फंसाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोपी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में दावा किया है कि खान ने उनकी ईमानदारी की की प्रशंसा थी और उनसे आर्यन के प्रति दया दिखाने का आग्रह किया था।

वानखेड़े ने रिश्वतखोरी के लिए सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष दायर अपनी याचिका में यह दावा किया। वानखेड़े ने याचिका में कहा कि खान ने मामले में राजनीतिक बयानबाजी की निंदा की थी।

याचिका के मुताबिक, व्हाट्स ऐप पर साझा संदेशों में से एक संदेश में खान ने कहा था, ‘‘भगवान आपका भला करे। जब भी आप कहें तो मैं व्यक्तिगत रूप से आऊंगा और आपको गले लगाऊंगा। जब भी आपके लिए सुविधाजनक हो कृपया मुझे बताएं। सच तो यह है कि मैं सदा से आपकी ईमानदारी का बहुत आदर करता रहा हूं, और अब यह कई गुना बढ़ गया है। बड़ा सम्मान।

लव एसआरके (शाहरुख खान)।’’ याचिका के मुताबिक, अभिनेता ने एक अन्य संदेश में कहा, ‘‘कृपया थोड़ी दया दिखाएं, मैं केवल एक पिता के नाते यह आग्रह कर रहा हूं।’’ वहीं, वानखेड़े ने एक संदेश में अभिनेता से कहा कि वह ‘‘बच्चे के प्रति दयालु रहना चाहते हैं और उसे सुधारात्मक दृष्टि से देखना चाहते हैं। लेकिन इस प्रयास को निहित स्वार्थी लोगों द्वारा बदनाम किया गया।’’ अभिनेता ने जवाब दिया कि उनका बेटा उसका (मादक पदार्थ मामले) हिस्सा नहीं था और ‘आप जानते हैं कि उसकी संलिप्तता न के बराबर है। उसे केवल सुधार की जरूरत है।’

बंबई उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी जैसी कोई कठोर कार्रवाई 22 मई तक नहीं करने का शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया। वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने शाहरुख के बेटे आर्यन खान को क्रूज जहाज कॉर्डेलिया से मादक पदार्थ की जब्ती के मामले में नहीं फंसाने के लिए अभिनेता से रिश्वत मांगी थी। 

टॅग्स :शाहरुख खानआर्यन खानSameer Wankhedeमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार