लाइव न्यूज़ :

भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुए आर. माधवन, बेटे की खातिर लिया ये फैसला, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2021 16:13 IST

आर. माधवन के बेटे वेदांत एक राष्ट्रीय तैराकी चैंपियन है और माधवन और उनकी पत्नी चाहते थे कि उन्हें सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता के लिए सबसे अच्छी सुविधाएं मिले।

Open in App
ठळक मुद्देमाधवन ने बताया कि ओलंपिक 2026 के लिए बेटे की तैयारी को देखते हुए दुबई शिफ्ट हो गए हैंमाधवन ने कहा, मुंबई में बड़े स्विमिंग पूल या तो कोविड के कारण बंद हैं या प्रयोग में नहीं हैं

मुंबईः अभिनेता आर. माधवन अपने बेटे सहित पत्नी के साथ दुबई शिफ्ट हो गए हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने ये फैसला अपने बेटे के करियर को देखते हुए लिया है। गौरतलब है कि माधवन के बेटे वेदांत एक राष्ट्रीय तैराकी चैंपियन हैं। उन्होंने 2026 में होने वाले ओलंपिक खेलों को लेकरअपनी तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। हालांकि, इस समय देश में सुविधाओं की कमी के कारण माधवन ने अपने बेटे को प्रशिक्षित करने में मदद करने के लिए दुबई चले गए हैं।

माधवन और उनकी पत्नी चाहते थे कि उन्हें सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता के लिए सबसे अच्छी सुविधाएं मिले। एक साक्षात्कार में, अभिनेता ने पुष्टि की कि परिवार दुबई में है ताकि उनके बेटे को बड़े पूल की सुविधा मिल सके।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में माधवन ने कहा, मुंबई में बड़े स्विमिंग पूल या तो कोविड के कारण बंद हैं या प्रयोग में नहीं हैं। हम यहां दुबई में वेदांत के साथ हैं जहां उसकी पहुंच बड़े पूल तक है। वह ओलंपिक की दिशा में काम कर रहे हैं, और सरिता (उनकी पत्नी) और मैं उनके साथ हैं।

बेटा हमें बहुत गौरवान्वित कर रहा हैः आर. माधवन

माधवन ने अपने बेटे के अभिनय में न आने के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा, माता-पिता के रूप में उनका (वेदांत) हमेशा से विश्वास रहा है कि उनका बच्चा जीवन में क्या करना चाहता है। "वह पूरी दुनिया में तैराकी चैंपियनशिप जीत रहा है और हमें बहुत गौरवान्वित कर रहा है।

बेटे का चुना हुआ पेशा मेरे अपने करियर से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैः माधवन

माधवन ने सभी स्टार-माता-पिता के लिए एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा, उन्हें अपने बच्चे को उड़ने देना चाहिए। माधवन ने आगे कहा कि उन्हें वेदांत के अभिनेता नहीं बनने का कोई पछतावा नहीं है। "उनका चुना हुआ पेशा मेरे लिए मेरे अपने करियर से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :आर माधवनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!