लाइव न्यूज़ :

अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी हुए कोरोना संक्रमित, टीके की दोनों खुराक ले चुके थे

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2022 09:26 IST

अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेता और उनकी पत्नी टीके की दोनों खुराक ले चुके थे...

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता जॉन अब्राहम भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैंजॉन अब्राहम ने जानकारी दी है कि उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है

मुंबईः बॉलीवुड सितारों को कोरोना एक बार फिर अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। टीके की दोनों खुराक ले चुके कई अभिनेताओं की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस बीच खबर है कि अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दोनों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

जॉन अब्राहम ने कहा है कि  COVID-19 के लिए हमने सकारात्मक परीक्षण किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। बकौल अब्राहम- हम दोनों को टीका लगाया गया है और हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही भी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाई गईं। बॉलीवुड में एक के बाद एक सितारे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। नोरा के अलावा गुरुवार को अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शिरोडकर, ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह चार दिन पहले संक्रमित पाई गईं थी।

इससे पहले अर्जुन कपूर सहित उनके परिवार के कई लोगों के संक्रमित होने की खबर आई थी। अर्जुन साल 2020 में भी कोरोना की चपेट मेंआ चुके थे।

 

टॅग्स :जॉन अब्राहमकोरोना वायरसबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!