अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी हुए कोरोना संक्रमित, टीके की दोनों खुराक ले चुके थे
By अनिल शर्मा | Published: January 3, 2022 09:08 AM2022-01-03T09:08:01+5:302022-01-03T09:26:15+5:30
अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेता और उनकी पत्नी टीके की दोनों खुराक ले चुके थे...
मुंबईः बॉलीवुड सितारों को कोरोना एक बार फिर अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। टीके की दोनों खुराक ले चुके कई अभिनेताओं की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस बीच खबर है कि अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दोनों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जॉन अब्राहम ने कहा है कि COVID-19 के लिए हमने सकारात्मक परीक्षण किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। बकौल अब्राहम- हम दोनों को टीका लगाया गया है और हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं।
Actor John Abraham and his wife Priya Runchal test positive for COVID-19
— ANI (@ANI) January 3, 2022
"We both are vaccinated and experiencing mild symptoms," the actor says
(File photo) pic.twitter.com/JsEe4gshuv
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही भी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाई गईं। बॉलीवुड में एक के बाद एक सितारे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। नोरा के अलावा गुरुवार को अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शिरोडकर, ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह चार दिन पहले संक्रमित पाई गईं थी।
इससे पहले अर्जुन कपूर सहित उनके परिवार के कई लोगों के संक्रमित होने की खबर आई थी। अर्जुन साल 2020 में भी कोरोना की चपेट मेंआ चुके थे।