कॉमेडियन जैरी स्टिलर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पिता की मौत पर बेटे ने लिखा भावुक पोस्ट

By अमित कुमार | Published: May 11, 2020 08:35 PM2020-05-11T20:35:14+5:302020-05-11T20:40:26+5:30

स्टिलर को ब्रॉडवे और यूएस के शो "सीनफील्ड" से एक अलग पहचान मिली थी। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Actor and comedian Jerry Stiller has died of natural causes siad Ben Stiller | कॉमेडियन जैरी स्टिलर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पिता की मौत पर बेटे ने लिखा भावुक पोस्ट

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsइससे पहले गायक और संगीतकार बेट्टी राइट का निधन की खबर भी आई थी। फेमस सिंगर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गयाकॉमेडियन जैरी स्टिलर के निधन से फैंस के बीच शोक की लहर है।

दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जैरी स्टिलर के निधन से फैंस के बीच शोक की लहर है। 92 साल की उम्र में जैरी स्टिलर का निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके बेटे ने लोगों को दी। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। स्टिलर को ब्रॉडवे और यूएस के शो "सीनफील्ड" से एक अलग पहचान मिली थी।

पिता की मौत के बाद उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी बात बताई। उन्होंने ने लिखा- मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पिता जैरी स्टिलर का निधन हो गया है। वह एक अच्छे पिता और एक अच्छे दादा थे। इसके साथ ही वह एक अच्छे पति भी रहे। आप बहुत याद आएंगे डैड। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इससे पहले गायक और संगीतकार बेट्टी राइट का निधन की खबर भी आई थी। फेमस सिंगर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिंगर को खासतौर पर "क्लीन अप वुमन" और "व्हेयर इज द लव" के लिए जाना जाता था। खबरों की मानें तो राइट का रविवार को मियामी में उनके घर पर ही निधन हुआ। एस-कर्व रिकॉर्ड्स के स्टीव ग्रीनबर्ग ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि राइट को कैंसर था।

 बेट्टी राइट को पहली बार सफलता 1971 की "क्लीन अप वुमन" से मिली थी। सिंगर ने जब यह गीत रिकॉर्ड किया गया तब राइट सिर्फ 17 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। यह गाना बिलबोर्ड आर एंड बी और पॉप चार्ट दोनों पर शीर्ष 10 में शामिल हुआ था। सिंगर ने अपने किरयर में अपार सफलताएं हासिल की थीं। 

Web Title: Actor and comedian Jerry Stiller has died of natural causes siad Ben Stiller

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे