लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में सनी देओल की जीत पर भाई अभय ने कही छू जाने वाली बात, 'मुझे भरोसा है कि वो इस क्षेत्र में बेहतर करेंगे'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2019 12:27 IST

पहली बार चुनाव के मैदान में भारतीय जनता पार्टी से उतरे सनी देओल को जीत हासिल हुई है। सनी की जीत पर कजिन अभय देओल ने भी पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को शानदार जीत मिली है । एक बार फिर से देश में मोदी सरकार आ गई है। ऐसे में पहली बार चुनाव के मैदान में भारतीय जनता पार्टी से उतरे सनी देओल को जीत हासिल हुई है।  सनी की जीत पर कजिन अभय देओल ने भी पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

खुशी जाहिर करते हुए अभय ने कहा है कि सनी हमेशा अच्छा काम करना चाहते हैं और वह समाज के लिए भी बेहतर काम करना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने राजनीति नें आने का फैसला लिया। उनका पैशन है कि लोगों के साथ हमेशा सही हो। माना राजनीति एक गेम है लेकिन हम भी राजनेता नहीं हैं।

आगे एक्टर ने कहा है कि सनी ने राजनीति में आने का फैसला लिया है, मुझे भरोसा है कि वह इस क्षेत्र में बेहतरीन काम  करेंगे।मुझे भरोसा है जब आप द‍िल में अच्छा सोचते हैं, आपकी नीयत सही होती है तो आपको रास्ता जरूर मिलता है।

ईशा ने दी थी बधाई

सनी ने पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव जीता है। सनी देओल ने पहली बार चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से सुनील जाखड़ को मात दी है । ऐसे में सनी को जीत की जमकर सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं।

सनी देओल की जीत पर उनकी सौतेली बहन ईशा देओल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। ईशा ने लिखा, 'आप पर गर्व है । वाह क्या 'जीत' है । ऐसा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं कि पहली बार उन्होंने सार्वजनिक रूप से भाई सनी की इस तरह से तारीफ की है।

टॅग्स :अभय देओलसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?