लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद लिया ब्रेक! अमेरिका में बिताएंगे दो महीने

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 24, 2022 14:50 IST

बड़े पर्दे पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की हालिया फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' कुछ खास कमाल दिखाने में विफल रही। ऐसे में अब ये कहा जा रहा है कि अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से आमिर खान पहले एक छोटे ब्रेक लेने के बारे में सोच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान जल्द ही दो महीने के ब्रेक के लिए अमेरिका के लिए रवाना होंगे।ब्रेक के बाद वह अपनी अगली फिल्म के प्रोडक्शन के लिए लौटेंगे।लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स हैं। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपने हालिया फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियों में हैं। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान और मोना सिंह भी मुख्य भूमिका हैं। फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, लेकिन इसे फैंस से वो रिस्पांस नहीं मिला जिसकी कल्पना आमिर और उनकी टीम कर रही थी। 

अब ऐसा लग रहा है कि आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले एक छोटे ब्रेक लेने के बारे में सोच रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान जल्द ही दो महीने के ब्रेक के लिए अमेरिका के लिए रवाना होंगे। ब्रेक के बाद वह अपनी अगली फिल्म के प्रोडक्शन के लिए लौटेंगे। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स हैं। 

इस फिल्म के जरिए साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। आमिर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो एक स्पोर्ट्स फिल्म में अभिनय करेंगे, जिसे आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जो शुभ मंगल सावधान पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल, इस विषय पर एक आधिकारिक घोषणा की जानी अभी भी बाकी है, यह फिल्म स्पेनिश स्पोर्ट्स ड्रामा कैम्पियोन्स (2018) का भारतीय रूपांतरण हो सकती है।

टॅग्स :आमिर खानलाल सिंह चड्ढा फिल्मकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?