लाइव न्यूज़ :

'ओशो' की राह पर चले आमिर खान, जल्द ही दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज!

By विवेक कुमार | Updated: July 14, 2018 14:04 IST

आमिर जल्द ही 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं।

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम आते ही हमारे सामने उनकी दमदार एक्टिंग और उनकी शानदार फ़िल्में आ जाती है। आमिर ज्यादा फिल्मों को करने में विश्वास नहीं रखते हैं। सालभर में उनकी एक या दो फ़िल्में ही रिलीज होती हैं जो कि  बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए काफी होती हैं।  

आमिर जल्द ही 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। ये पहली बार है जब दो दिग्गज एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे। 

अब इस फिल्म के अलावा बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी भी खबर है कि आमिर ‘ओशो’ के प्रोजेक्ट्स से जुड़ने वाले हैं। आमिर, ओशो के किरदार में नजर आएंगे। जिसकी शूटिंग इस साल दिसंबर में शुरू हो जाएगी।

इस बायोपिक की शूटिंग ओशो के पुणे स्थित आश्रम में की जाएगी। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग जबलपुर और विदेश में भी की जाएगी। शकुन बत्रा ने आमिर खान से रजनीश ओशो के किरदार के लिए बात की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में आमिर ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं।

फ़िलहाल आमिर खान की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है। वैसे अगर आमिर ओशो के किरदार में नजर आते हैं तो ये फैन्स के लिए बड़ा ही सरप्राइज होगा।

टॅग्स :आमिर खानओशो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?