लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने कहा, हमें 'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में 14 साल लग गए, अभिनेता ने अपने पॉडकास्ट में इसकी वजह भी बताई

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2022 11:13 IST

बकौल आमिर खान, जून-जुलाई में फिल्म 14 साल पूरे करेगी, जबसे हमने इसे बनाने की शुरुआत की। यह काफी लंबी यात्रा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान ने बताया कि फिल्म अब लगभग पूरी हो चुकी है अभिनीत लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैलाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है 

मुंबईः आमिर खान ने अपने पहले पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म लाल सिंह चड्ढा बनाने में 14 लग गए। आमिर अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की कहानी नामक अपना पहला पॉडकास्ट लॉन्च किया। आमिर ने इस पॉडकास्ट में फिल्म से जुड़े अनकहे किस्से, पर्दे की पीछे की कहानी साझा की। 

आमिर खान ने कहा कि लाल सिंह चड्ढा को बनाने में उन्हें लगभग 14 साल लगे। अभिनेता ने बताया कि फिल्म अब लगभग पूरी हो चुकी है। बकौल आमिर खान, जून-जुलाई में फिल्म 14 साल पूरे करेगी, जबसे हमने इसे बनाने की शुरुआत की। यह काफी लंबी यात्रा रही है।लाल सिंह चड्ढा अभिनेता ने इतने लंबे वक्त के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म के अधिकार हासिल करने में कई साल लग गए। 

लाल सिंह चड्ढा के पहले गाने को लेकर उन्होंने कहा कि इसे जारी करने के पीछे का कारण यह है कि दर्शकों ने गाने सुनना बंद कर दिया है, और हमने गाने को सुनना बंद कर दिया है। आमिर ने कहा, "मैं चाहता था कि लोग प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा बनाए गए गीत को सुनें। हमें गायकों पर भरोसा है कि उन्होंने जो कुछ भी बनाया है उसे फिल्म के दृश्यों की आवश्यकता नहीं है। मैं चाहता था कि सभी लोग गीत सुनें और उस का अनुभव करें।"

बताते चलें कि आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज के लिए तैयार है। लाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है जो खुद विंस्टन ग्रूम के 1986 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमें नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आएंगी।

टॅग्स :आमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचारलाल सिंह चड्ढा फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!