लाइव न्यूज़ :

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से झटका लगने के बाद अब फिर गजनी बनकर लौटेंगे आमिर खान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 15, 2019 05:07 IST

Open in App

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ने बड़ा झटका दे दिया है. इस झटके की वजह से आमिर जरा सतर्क भी हो गए हैं. वह अपनी नाकामी को दोहराने की बजाय एक बार फिर अपने फैन्स के सामने पूरे परफेक्शन के साथ आना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने 'महाभारत' को जरा परे रख कर अपने 'गजनी' वाला अंदाज दिखाने की ठान ली है.

खबर है कि आमिर पहले अपनी सुपरहिट फिल्म 'गजनी' के सीक्वल पर काम करना चाहते हैं. इसके बाद ही वह 'महाभारत' में हाथ डालेंगे. पिछली दीपावली पर रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के फ्लॉप होने से आमिर काफी निराश हैं. इसलिए उन्होंने अब अपनी रणनीतियों में बदलाव किया है. 'ठग्स' के समय से ही खबरें थी कि आमिर 1000 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म 'महाभारत' पर काम शुरू करेंगे, लेकिन अब उन्होंने अपना इरादा बदल दिया है. आमिर अपने फैंस के लिए 'गजनी 2' लेकर आ रहे हैं.

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इस टाइटल को रजिस्टर कराया है. रिपोर्ट के अनुसार, टाइटल को हिंदी और तेलुगू भाषा में रजिस्टर कराया गया है. इसके बाद अब यह बात पक्की हो गई है कि 'गजनी 2' की प्लानिंग हो रही है. अभी मेकर्स ने इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है.

'गजनी' को एआर मुरुगादोस ने डायरेक्ट किया था और इसके सीक्वल के लिए भी उन्हें ही एप्रोच किया जा सकता है. खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए आमिर अपनी बॉडी पर खासा ध्यान दे रहे हैं. आमिर अपनी डाइट पर कंट्रोल कर रहे हैं. वह अपने शरीर को एक खास शेप में लाने के लिए भी मेहनत कर रहे हैं. 'गजनी 2' में भी आमिर का लुक 'गजनी' की तरह टफ नजर आ सकता है.

टॅग्स :आमिर खानठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?