लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने साबित कर दिया वे सच्चे देशभक्त हैं, अभिनेता ने ट्वीट में ली चुटकी, वायरल हुआ पोस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: March 23, 2022 16:48 IST

अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने आमिर खान के उनके एक पुराने बयान को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है जिसपर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने अपने एक ट्वीट में आमिर खान पर उनके एक पुराने बयान को लेकर चुटकी ली हैकेआरके ने आमिर खान को सच्चा देशभक्त करार दिया है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हाल ही में कश्मीर फाइल्स पर अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में रहे। आमिर खान ने द कश्मीर फाइल्स को देखने की अपील करते हुए कहा था कि कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ वो यकीनन दुख की बात है। आमिर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए।

इस बीच अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने आमिर खान के उनके एक पुराने बयान को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है जिसपर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। केआरके ने आमिर खान को सच्चा देशभक्त करार दिया है। हालांकि ऐसा उन्होंने व्यंग्य में कहा। केआरके ने इसके पीछे अजीब तर्क भी दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-  आमिर खान ने साबित कर दिया है, कि वो सच्चा देशभक्त है! उसकी बीवी ने बोला था, कि देश में डर लगता है! देश छोड़ दो! भाई ने बीवी छोड़ दी, लेकिन देश नहीं छोड़ा।

गौरतलब है कि आमिर ने साल 2015 में  एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव को देश में रहने में डर लगने लगा है। आमिर के इस बयान पर काफी हो हल्ला हुआ था। वहीं कुछ ही महीनों पहले आमिर और पत्नी किरण राव एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। केआरके ने इसी को संदर्भित करते हुए आमिर पर चुटकी ली है। हालांकि इस पोस्ट पर केआरके को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

बीते दिनों आमिर खान ने विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स से जुड़े मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि जो कश्मीर में हुआ कश्मीरी पंडितों के साथ वो यकीनन बहुत दुख की बात है। ऐसी एक फिल्म जो बनी है उस टॉपिक में वो यकीनन हर हिंदुस्तानी को देखना चाहिए। हर हिंदुस्तानी को याद करना चाहिए कि अत्याचार होता है तो क्या बीतती है।

टॅग्स :कमाल आर खानआमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!