लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Death Case:सुशांत सुसाइड केस रिया चक्रवर्ती से लेकर आदित्य ठाकरे तक इन लोगों का उछला नाम, अब हर राज से पर्दा उठाएगी CBI

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2020 14:24 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस केस में अब तक कई बड़े नाम शक के घेरे में आ चुके हैं, आइए हम आज उनके नाम आपको बताते हैं-

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका हैसुशांत केस की जांच अब सीबीआई करेगी

सुशांत सिंह राजपूत केस (sushant singh suicide case)की जांच पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India)ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक्टर के सुसाइड केस की जांच सीबीआई (Central Bureau of Investigation)ही करेगी। सुशांत का परिवार और फैंस एक लंबे समय से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी कि केस की जांच मुंबई में ही की जाए। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज हुई FIR को सही बताया है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को जांच में सहयोग देने को कहा है।

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी को सुलझाने की जिम्मेदारी अब सीबीआई को मिल चुकी है। इससे पहले ही कई लोग शक के घेरे में आ चुके हैं और इनमें से कई लोग तो अपनी ओर से सफाई भी दे चुके हैं।

-सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जो नाम सबसे उछला और शक के घेरे में है, वह रिया चक्रवर्ती। रिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने पैसों की हेरफेर और बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

-इस केस  में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी उछाला गया है। जबकि आदित्य ने कहा है कि विपक्ष राजनीति के चलते उनके परिवार का नाम खराब करने की कोशिश में जुटी हुई है।

-सुशांत केस को दिशा सलियान के केस से जोड़ते हुए सूरत पंचोली का नाम भी सामने आया है। अब सुशांत मामले में सूरज ने कहा है कि 'मुझे जानबूझकर इन सब चीजों में खींचा जा रहा है। बेहतर यही होगा कि मैं कुछ भी ना कहूं।'

-बॉलीवुड एक्टर डिमो मोरिया का नाम भी बार बार सामने आ रहा है। बीजेपी नेता नारायण राणे का दावा है कि  13 जून को डिनो मोरिया के घर पार्टी करने के बाद सभी सुशांत के घर पर गए थे।

-महेश भट्ट का नाम ही इस मामले में आ रहा है। महेश से ईडी पूछताछ भी कर चुकी है। महेश भट्ट की ओर से बयान आया था कि उन्हें पता था कि ऐसा होगा। इसी के साथ एक बार फिर से रिया और महेश कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें फिर से सुर्खियों में छा गई हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईरिया चक्रवर्तीआदित्य ठाकरेमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?