लाइव न्यूज़ :

'लगान' के 21 साल बाद आशुतोष गोवारिकर ने लाया एक और स्पोर्ट्स ड्रामा 'तुलसीदास जूनियर', अगले हफ्ते हो रही रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2022 10:28 IST

इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर, संजय दत्त और वरुण बुद्धदेव मुख्य भूमिका में हैं। 1994 में कलकत्ता में स्थापित, स्पोर्ट्स ड्रामा राजीव कपूर द्वारा निभाए गए एक स्नूकर चैंपियन के जीवन के सफर को दर्शाता है, जो एक महत्वपूर्ण मैच हारने के बाद टूट जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआशुतोष गोवारिकर 'तुलसीदास जूनियर' से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैंतुलसीदास जूनियर को मृदुल ने निर्देशित किया है यह फिल्म 19 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी

मुंबईः फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने दो दशक पहले लगान जैसी आइकॉनिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म देकर वैश्विक स्तर पर एक वेव क्रिएट की थी। यह फिल्म भारत में खेले जाने वाले सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट पर आधारित थी। अब पूरे 21 साल बाद प्रोलिफिक फिल्म मेकर एक बार फिर से 'तुलसीदास जूनियर' नाम की एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के साथ वापसी कर रहें है। यह फिल्म स्नूकर जैसे स्पोर्ट्स को एक्सप्लोर करती नजर आएगी। हालांकि इस फिल्म के जरिए आशुतोष बतौर प्रोड्यूसर दिखाई देंगे।

बता दें, आशुतोष गोवारिकर ने अब तक के अपने शानदार करियर में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, जिन्हें न केवल कमर्शियल सक्सेस मिली बल्कि दर्शकों और आलोचकों से खूब तारीफ भी मिली और इन फिल्मों ने कई अवॉर्ड्स भी जीते। वैसे अब इसे इत्तेफाक कहिए या कुछ और लेकिन पिछले साल ही आशुतोष गोवारिकर की लगान ने 20 साल पूरे किए थे। यह उनके करियर की उन कुछ फिल्मों में से एक है जिसने सिनेमा के एक्सीलेंस को सेलीब्रेट किया साथ ही फिल्म के नाम कई कल्ट स्टेटस भी है। ऐसे में यह भारत की तीसरी फिल्म बनी जिसे ऑस्कर्स में बेस्ट फॉरेन लैंगुएज फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया। इस फिल्म ने दुनिया भर में कई अवॉर्ड जीते, और भारत में  इसे 8 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

अब 21 साल के बाद, आशुतोष गोवारिकर 'तुलसीदास जूनियर' के साथ नए रिकॉर्ड बनाने के लिए आए हैं, जिसे मृदुल ने डायरेक्ट किया है। हालांकि आशुतोष ने इस फिल्म के स्क्रीनप्ले में उनकी  पूरी मदद की है। यह इमोशनली तौर पर बेहद दिलचस्प और एंटरटेनिंग स्टोरी है जो स्पोर्ट्स के जरिए जिंदगी के गहरे सबक को पेश करती है। इसमें आप एक यंग लड़के की कहानी देखेंगे जो स्नूकर के खेल के प्रति जुनून से प्रेरित है और अपने पिता के साथ उसके इमोशनल और स्नेही रिश्तों को दर्शाती है।  इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर, संजय दत्त और वरुण बुद्धदेव मुख्य भूमिका में हैं। 1994 में कलकत्ता में स्थापित, स्पोर्ट्स ड्रामा राजीव कपूर द्वारा निभाए गए एक स्नूकर चैंपियन के जीवन के सफर को दर्शाता है, जो एक महत्वपूर्ण मैच हारने के बाद टूट जाता है। उनके बेटे, बुद्धदेव द्वारा अभिनीत, अपने पिता के नाम को विजेता की सूची में वापस लाने के जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेता है। 

सो अब जब 'तुलसीदास जूनियर' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में अब दर्शक फिर से आशुतोष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार। आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस की इस फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने पेश किया हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर द्वारा निर्मित और मृदुल द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 19 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी।

टॅग्स :आशुतोष गोवरिकरसंजय दत्तहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?