लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चेतावनी! एशिया को खतरे में डालने की कोशिश न करे अमेरिका

By निरंकार सिंह | Updated: September 16, 2022 22:07 IST

डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर भारत को धोखा दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए एफ-16 फाइटर जेट को अपग्रेड करने का फैसला किया है।

Open in App

अमेरिकाभारत को अपना सच्चा मित्र बताता है लेकिन वास्तव में वह भारत का दोस्त नहीं है। डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर भारत को धोखा दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए एफ-16 फाइटर जेट को अपग्रेड करने का फैसला किया है। इस फैसले के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पूर्वाधिकारी डोनाल्ड ट्रम्प के एक फैसले को पलट दिया है। जबकि अमेरिका अच्छी तरह से जानता है कि पाकिस्तान चीन के साथ है।  डेमोक्रेट जो बाइडेन ने साल 2021 में जब अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी तो भारत ने उनसे काफी उम्मीदें लगाई थीं। हालांकि सुरक्षा विशेषज्ञ बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर काफी आशंकित थे। दरअसल बाइडेन जिस समय सीनेटर थे, वह एक ऐसा फैसला करा चुके थे जिसकी भारत ने बहुत बड़ी कीमत चुकाई थी। राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन ने एक बार फिर अपना वही पुराना रंग भारत को दिखा दिया है। यह बात है साल 1992 की जब बाइडेन डेलावेयर से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर थे। 

अमेरिका में बतौर राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के जॉर्ज बुश सीनियर तमाम अहम फैसले ले रहे थे। सोवियत संघ का पतन हो चुका था और एक अलग देश के तौर पर रूस अपनी नई शुरुआत कर रहा था।  जनवरी 1991 में भारत ने सोवियत संघ की अंतरिक्ष संस्था ग्लावकॉसमॉस के साथ 235 करोड़ रुपए की एक डील साइन की थी। इस डील के तहत भारत को सात क्रायोजेनिक इंजन मिलने थे। इसके अलावा ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी पर भी बात बन गई थी।  इस डील पर अमेरिका में खूब राजनीति हुई और इसकी अगुवाई कोई और नहीं, बाइडेन कर रहे थे। अमेरिका ने क्रायोजेनिक इंजन टेक्नोलॉजी की बिक्री का विरोध किया। मई 1992 में सीनेट की विदेशी संबंधों पर बनी कमेटी ने इस डील के लिए एक शर्त रख दी। शर्त का प्रस्ताव बुश की तरफ से दिया गया था। अमेरिकी सरकार ने रूस के सामने शर्त रखी कि रूस को 24 अरब डॉलर की वित्तीय मदद दी जाएगी। लेकिन अगर वह क्रायोजेनिक इंजन कॉन्ट्रैक्ट पर हुई डील पर भारत के साथ आगे बढ़ता है तो इस मदद को ब्लॉक कर दिया जाएगा।  

जो बाइडेन  इस कमेटी के सदस्य थे। उन्होंने ही रूस पर मिसाइल, परमाणु तकनीक या फिर परमाणु हथियारों को ट्रांसफर करने पर अमेरिकी मदद को ब्लॉक करने से जुड़ा एक संशोधन पेश किया था। 1993 में येल्तसिन, अमेरिका के नए राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मिले और यहां वह अमेरिकी दबाव के आगे झुक गए। रूस ने भारत को सात इंजन देने का फैसला तो किया, लेकिन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से मना कर दिया। बाइडेन के एक फैसले की वजह से भारत को इस इंजन को विकसित करने में 15 साल का समय लगा था।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत