लाइव न्यूज़ :

जावेद आलम का ब्लॉग: कोरोना का प्रकोप और माहे-रमजान की आमद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2020 08:01 IST

यूं देखा जाए तो रोजा हर धर्म में किसी न किसी शक्ल में मौजूद है. इसे हर धर्म में अपने पूज्य को मनाने का प्रभावी तरीका माना गया है. इंसान अपनी नैसर्गिक इच्छाओं को दबाते हुए महज अपने पूज्य के लिए जब भूखा-प्यासा रहता है तो यह त्याग ईश्वरीय सत्ता को बहुत भाता है.

Open in App

रमजानुलमुबारक का पवित्न माह इस बार बिल्कुल अलग तरह के माहौल में आने वाला है. कोरोना वायरस के विश्वव्यापी प्रकोप के बीच कुछ दिनों बाद रहमतों व बरकतों का यह महीना शुरू होगा. दुनिया के बहुत से हिस्सों को इस वायरस ने जकड़ रखा है और लोग अपने घरों में सिमटे हुए हैं. यह अपनी व दूसरों की हिफाजत के लिए जरूरी भी है. इसे देखते हुए सऊदी अरब सहित विभिन्न देशों से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि इस बार रमजान की इबादतें घर पर ही अदा करनी होंगी.

विभिन्न मुस्लिम उलमा व संगठन रमजान की विशेष नमाज ‘तरावीह’ भी घरों पर ही अदा किए जाने का आग्रह कर रहे हैं. सऊदी अरब में भी तरावीह की नमाज घरों पर ही अदा की जाएगी. और तो और वह हज को भी सीमित रूप में ही संपन्न कराने पर विचार कर रहा है.

हिजरी या इस्लामी साल में रमजान से पहले ‘शाबान’ का महीना होता है और फिलहाल शाबान माह ही चल रहा है, जिसका पूरा नाम  ‘शाबानुल्मुअज्जम’ है. किताबों में लिखा है कि ‘शाबान’ अरबी जुबान का शब्द है, जो  ‘श’अब’  से बना है. श’अब के मायने फैलने के हैं. चूंकि इस माह में रमजान के लिए भलाई खूब फैलती है, इसलिए इसका नाम ‘शाबान’ रखा गया.

यूं देखा जाए तो रोजा हर धर्म में किसी न किसी शक्ल में मौजूद है. इसे हर धर्म में अपने पूज्य को मनाने का प्रभावी तरीका माना गया है. इंसान अपनी नैसर्गिक इच्छाओं को दबाते हुए महज अपने पूज्य के लिए जब भूखा-प्यासा रहता है तो यह त्याग ईश्वरीय सत्ता को बहुत भाता है. अपनी समस्त इच्छाओं को कंट्रोल करते हुए वह संसार के रचयिता से दुआएं करता, उसके रहम को तलब करता है.  

इसीलिए जब कोरोना का प्रकोप सब दूर फैलने लगा तो मजहबी शख्सियतों ने लोगों को प्रेरित किया कि वे स्वैच्छिक रोजे रख कर अपने रब को राजी करने के जतन करें. इसलिए कोरोना वाले दिनों में बहुत से लोग रोजे रख-रख कर खूब दुआएं कर रहे हैं. इस तरह एक पंथ दो काज हो रहे हैं.

रमजान में वैसे भी परवरदिगारे-आलम के लिए अपनी प्राकृतिक व आवश्यक इच्छाओं का त्याग किया जाता है. सो लॉकडाउन के आलम में यह त्याग भी करना है कि हम अपनी इबादत निजी स्तर पर ही करें. कहीं भी सामूहिक रूप से जमा न हों. रोजा, इफ्तार, तरावीह वगैरा सब आमाल (कर्म) घरों पर ही किए जाएं और खूब रो-रो कर उस रब को राजी करने के जतन किए जाएं. उससे न सिर्फ अपने व अपने वतन के लिए बल्कि सारी दुनिया के लिए खैरो-आफियत मांगी जाए. यह दुआ खास तौर से मांगी जाए कि अल्लाह तआला इस रहमतों व बरकतों वाले महीने ‘रमजान’ के सदके में इस प्रकोप को पूरे संसार से हटा ले, आमीन!

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियारमजानकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद