लाइव न्यूज़ :

Mahavir Jayanti 2025: तीर्थंकर महावीर के विचार आज भी प्रासंगिक?, अहिंसा, अपरिग्रह, करुणा और क्षमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 05:23 IST

Happy Mahavir Jayanti 2025:  आज पूरे विश्व में अशांति फैली हुई है. अनिश्चितता का दौर है, भय का माहौल है. एक-दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना है.

Open in App
ठळक मुद्देभगवान महावीर के संदेश बहुत मायने रखते हैं. अहिंसा, अपरिग्रह, जियो और जीने दो.पक्षों को समाहित करते हुए तथ्यों तक पहुंचना.

श्रमण डॉ पुष्पेन्द्र

भगवान महावीर ने जो शिक्षाएं और संदेश दिया वह आज भी प्रासंगिक हैं. अहिंसा, अपरिग्रह, करुणा और क्षमा के विचार जनमानस की जीवन पद्धति बन गए हैं. महावीर स्वामी ने मानवता को शांति, प्रेम, सौहार्द और बंधुत्व की भावना के साथ जीवन जीने का मार्ग बताया. संपूर्ण विश्व एक है और सभी प्राणी एक ही परिवार के सदस्य हैं. एक का सुख सबका सुख है. एक की पीड़ा सभी की पीड़ा है, उनका यह संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए आदर्श है. आज पूरे विश्व में अशांति फैली हुई है. अनिश्चितता का दौर है, भय का माहौल है. एक-दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना है.

ऐसे में भगवान महावीर के संदेश बहुत मायने रखते हैं. अहिंसा, अपरिग्रह, जियो और जीने दो आदि सभी महत्वपूर्ण सिद्धांत तीर्थंकर महावीर के सिद्धांत अनेकांतवाद की नींव पर ही टिके हैं. अनेकांतवाद का अर्थ है कि किसी भी एक पक्ष को सही मानकर नहीं चलना वरन सभी के मतों को, सभी के पक्षों को समाहित करते हुए तथ्यों तक पहुंचना.

आज सभी समस्याओं की यही जड़ है कि सभी केवल अपनी बात को ही सही मानते हैं, दूसरों के सापेक्ष से उसे नहीं समझते. यही दुख का कारण है, अशांति का कारण है. भगवान महावीर ने भारत के विचारों को उदारता दी, आचार को पवित्रता दी जिसने इंसान का गौरव बढ़ाया, उसके आदर्श को परमात्मा पद की बुलंदी तक पहुंचाया.

जिसने सभी को धर्म और स्वतंत्रता का अधिकारी बनाया और जिसने भारत के आध्यात्मिक संदेश को अन्य देशों तक पहुंचाने की शक्ति दी. यही कारण है कि आज विश्व में तीर्थंकर महावीर के सिद्धांतों की ओर लोगों का ध्यान गया है. जहां अनेकांतवाद के सिद्धांतों का पालन नहीं हो रहा है वहां आतंकवाद की जड़ें मजबूत हो रही हैं.

भगवान महावीर ने कहा था कि मूल बात दृष्टि की होती है. हम किस दृष्टि से अपने आसपास समाज में हो रही व्यवस्थाओं व घटनाओं को देखते हैं? हम भीतर से अपने को देखें एवं उसकी सापेक्षता में इस जगत को समझें. आज भगवान महावीर के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए महावीरों की आवश्यकता है, प्रयोग वीरों की आवश्यकता है.

टॅग्स :महावीर जयंतीजैन धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

पूजा पाठMahavir Jayanti 2026: युद्धग्रस्त विश्व में अहिंसा ही है एकमात्र राह

ज़रा हटकेकमाल और शानदार, 21 करोड़ रुपये की छूट, 186 लक्जरी कारें घर लाकर महाबचत, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज खरीदीं

पूजा पाठजैन धर्म पर्यूषण महापर्वः 20 से 27 अगस्त तक मनाया जा रहा, आत्मउन्नयन, जीवन-जागृति का पर्व पर्यूषण

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स