लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः अमरकंटक में साकार प्राचीन स्थापत्य शैली से निर्मित ‘बेजोड़’ मंदिर

By शोभना जैन | Updated: March 21, 2023 13:38 IST

सर्वोदय तीर्थ समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंघई के अनुसार मंदिर की 2000 में नींव रख दी गई थी। अष्ट धातु निर्मित मूर्ति भगवान आदिनाथजी की प्रतिमा यहां विराजमान है। जिनालय के अंदर आदिनाथजी व कमल दोनों का वजन 41 टन है जो कि अष्ट धातु में ढली ठोस रूप में संसार में सबसे वजनी प्रतिमा मानी जाती है।

Open in App

नर्मदाजी की उद्गम स्थली पर बसी सुरम्य पवित्र नगरी अमरकंटक में भारत की प्राचीन स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट उदाहरण, जैन मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा तपस्वी, दार्शनिक संत आचार्य गुरुवर विद्यासागरजी महाराज के सान्निध्य में आगामी 25 मार्च से दो अप्रैल तक होने जा रही है। समुद्र सतह से लगभग साढ़े तीन हजार फुट की ऊंचाई पर मैकल पर्वत माला के शिखर अमरकंटक में राजस्थान के बंसी पहाड़ के गुलाबी पत्थरों से ओडिसी शैली में निर्मित मंदिर आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रेरणा भावना और आशीर्वाद का अनुपम रूप है। मंदिर के जिनालय के मूलभवन में पत्थरों को तराश कर गुड़ के मिश्रण से प्राचीनकालीन निर्माण की तकनीक का प्रयोग कर चिपकाया गया है। जिनालय में राजस्थानी शिल्पकारों की शिल्पकला अत्यंत मनमोहक है। इस आयोजन के लिए देश-विदेश से लाखों जैन श्रद्धालु मंदिर नगरी अमरकंटक पहुंच रहे हैं।

सर्वोदय तीर्थ समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंघई के अनुसार मंदिर की 2000 में नींव रख दी गई थी। अष्ट धातु निर्मित मूर्ति भगवान आदिनाथजी की प्रतिमा यहां विराजमान है। जिनालय के अंदर आदिनाथजी व कमल दोनों का वजन 41 टन है जो कि अष्ट धातु में ढली ठोस रूप में संसार में सबसे वजनी प्रतिमा मानी जाती है। यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। लगभग बीस वर्षों के अनथक और अनवरत परिश्रम से भूतल से लगभग एक सौ सत्तर फुट ऊंचा ये विशाल और भव्य जिनमंदिर निर्मित हुआ है।

स्वागताध्यक्ष विनोद सिंघई ने बताया कि इस आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा चुकी है। दुनिया की सबसे वजनी अष्टधातु की प्रतिमा के दूसरी तरफ दो और मूर्ति अष्टधातु की विराजमान है। पहली भगवान भरत व दूसरी भगवान बाहुबली। ये मूर्तियां भी 11–11 टन की बताई जा रही है। इसी मंदिर के ठीक सामने सहस्त्र कूट जिनालय बना है। इस सहस्त्र कूट जिनालय में नीचे से ऊपर तक अष्टधातु की 1008 मूर्तियां स्थापित होंगी जिनका वजन लगभग 55 से 60 किलोग्राम के बीच होगा और सबसे ऊपर शिखर पर तीन मूर्तियां विराजमान होंगी जो लगभग ढाई-ढाई टन की होंगी। वह भी अष्टधातु की मूर्तियां रहेंगी।

पंचकल्याणक महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया ‘सम्राट’ने बताया कि अमरकंटक की धरा पर धर्मपालन के पुण्यार्जन की विशेष महिमा है, जैन दर्शन में पंचकल्याणक महोत्सव से अद्भुत ऊर्जा उत्पन्न होती है। सर्वोदय तीर्थ समिति के प्रचार प्रमुख वेदचंद जैन के अनुसार इस आयोजन के लिए श्रद्धालुओं के लिए सुचारु आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने और धर्म लाभ के लिए क्षेत्र के आसपास का जैन समाज श्रद्धा व उत्साह से जुटा है।

टॅग्स :जैन धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

ज़रा हटकेकमाल और शानदार, 21 करोड़ रुपये की छूट, 186 लक्जरी कारें घर लाकर महाबचत, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज खरीदीं

पूजा पाठजैन धर्म पर्यूषण महापर्वः 20 से 27 अगस्त तक मनाया जा रहा, आत्मउन्नयन, जीवन-जागृति का पर्व पर्यूषण

भारतपीएम मोदी ने आचार्य विद्यानंद महाराज की 100वीं जयंती पर डाक टिकट और सिक्के जारी किए

भारतIndore: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स?, ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही तीन वर्षीय लड़की ने जैन प्रथा ‘संथारा’ से त्यागे प्राण, क्या है कहानी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स