लाइव न्यूज़ :

गिरीश्वर मिश्र का ब्लॉगः ढलती उम्र में बढ़ती बेचैनियों की समस्या का कैसे हो निदान!

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: July 14, 2019 14:24 IST

कुछ चीजें निहायत अनिवार्य होती हैं जिन्हें बहुत चाह कर भी टाला नहीं जा सकता. आदमी की जिंदगी की सीमा भी उन्हीं में से एक है.

Open in App

उम्र बढ़ने के साथ जीने का अहसास भी बदलता है. जवानी में आदमी जीता है पर जीने की रफ्तार कुछ इतनी तेज होती है कि आदमी कैसे जी रहा है इस पर रुक कर सोचने-विचारने की अक्सर फुर्सत ही नहीं मिलती. व्यक्ति केंद्र में रहता है घटनाओं के बीचोबीच, पर वृद्धावस्था में वह हाशिए पर पहुंच जाता है. जीवन के उत्तरार्ध में जब जीवन-सूर्य अस्ताचलगामी होने को आता  है तो जीने का अहसास घड़ी-घड़ी तीव्रतर और घना होता जाता है. तब बीता हुआ कल लंबा और आने वाला कल छोटा होने लगता है. जीने के मायने एक बार फिर से परिभाषित करने की जरूरत महसूस होने लगती है. नौकरी पेशे वालों के लिए भागमभाग और दौड़ धूप वाली सक्रिय जिंदगी की परेशानियां खत्म होने के बाद एक नया अंतराल आता है जिससे जूझना अपने वजूद को लेकर एक मानसिक लड़ाई को जन्म देता है. 

आज भारतीय समाज में वृद्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और समाज का ताना-बाना भी नया आकार ले रहा है. आजीविका का स्वरूप कुछ ऐसा हो रहा है कि प्राय: लोग अपने मूल स्थान और परिवेश से विस्थापित होते जा रहे हैं. इस तरह जीवन जीने के लिए जरूरी समर्थन और सहयोग के आवश्यक आधार खिसकते जा रहे हैं. शहरी जीवन की जटिलताएं सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर नई चुनौतियां पेश कर रही हैं. अभी तक यह माना जा रहा था कि बुजुर्ग अपनी अनुभव-संपन्नता से नई पीढ़ी को ज्ञान और कौशल से समृद्ध कर सकते हैं, पर आज की दिन-प्रतिदिन बदलती प्रौद्योगिकी और सब कुछ ‘ऑनलाइन’ डिलीवरी के दौर में नई पीढ़ी में ‘पुराने’ ज्ञान-कौशल का उपयोग करने को लेकर ज्यादा उत्सुकता नहीं दिखाई पड़ती. 

बुजुर्ग पीढ़ी के सोच-विचार और तौर-तरीकों  के प्रति आस्था के अभाव में पीढ़ियों के बीच की दूरी बढ़ रही है. यदि सेवामुक्त होने के साथ वृद्ध व्यक्ति को पेंशन आदि की सुविधा नहीं है तो उसकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं. बुजुर्ग को परिवार के लोग अनावश्यक बोझ मानने लगते हैं. इस उदासीनता के चलते उनको वृद्धाश्रम में पहुंचा देने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं.

बुजुर्ग जिस भावनात्मक समर्थन के भूखे होते हैं वह न मिलने पर वे अवसाद का  शिकार होने लगते हैं. उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से दुर्बलता भी बढ़ने लगती है. जनसंख्या में बुजुर्गो के बढ़ते हुए अनुपात को देखते हुए जरूरी हो गया है कि उनके लिए आवश्यक परामर्श, सहयोग और समाधान की व्यवस्था को लेकर सरकारी नीति और सामाजिक व्यवस्था  दोनों को  चुस्त-दुरुस्त किया जाए. 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े