लाइव न्यूज़ :

बसपा सुप्रीमो मायावती के बदलते तेवर, कांग्रेस को अछूत घोषित कर 2019 के चुनावों में BJP की कर दी जीत लगभग पक्की

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 5, 2018 11:18 IST

बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने अपने लिए कांग्रेस को अछूत घोषित कर दिया है और 2019 के चुनावों में भाजपा की जीत को लगभग पक्का कर दिया है।

Open in App

वेदप्रताप वैदिक

बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने अपने लिए कांग्रेस को अछूत घोषित कर दिया है और 2019 के चुनावों में भाजपा की जीत को लगभग पक्का कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़, म.प्र. और राजस्थान में कांग्रेस को झटक दिया है और प्रांतीय पार्टियों को वे अब पकड़ रही हैं। वैसे ही जैसे कि उन्होंने कर्नाटक में कुमार स्वामी के जनता दल (एस) को गले लगा लिया था।

मायावती को कांग्रेस रास नहीं आ रही है। वे हर प्रांत में अपने लिए इतनी सीटें मांग रही हैं कि उनकी मांग कांग्रेस के गले नहीं उतर रही है लेकिन साथ-साथ ही वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तारीफ भी करती रहती हैं। इसका मतलब क्या हुआ? उन्होंने अपने लिए अभी एक खिड़की खुली रखी है। कांग्रेस से गठबंधन करने में मायावती को आपत्ति यह भी हो सकती है कि वह राहुल गांधी को अपना नेता कैसे मान लें?  

लेकिन यही तर्क यदि उ.प्र. पर लागू किया जाए तो वह अखिलेश के साथ भी गठबंधन करने से परहेज कर सकती हैं। उ।प्र। तो उनका गढ़ है। वहां तो सीटों का बंटवारा और भी मुश्किल है। यदि मायावती ने उ।प्र। में एकला चलो की घोषणा कर दी तो 2019 में मोदी को सत्तारूढ़ होने से कोई नहीं रोक सकता। 

यदि उ.प्र. में सपा, कांग्रेस और बसपा तीनों मिलकर लड़ें तो भाजपा स्पष्ट बहुमत से काफी दूर जा पड़ेगी। सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण उसे ही सरकार बनाने का अवसर मिलेगा लेकिन उसमें नेतृत्व-परिवर्तन अवश्यंभावी हो जाएगा। मायावती अगर अपने रवैये पर डटी रहीं तो वे भाजपा के लिए वरदान सिद्ध होंगी। उनके उम्मीदवार जीतें या न जीतें, वे विपक्ष के इतने वोट काट ले जाएंगे कि वह मोदी की डूबती नाव को तिनके का सहारा ही बन जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा