लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉगः सपा-बसपा गठबंधन से मुश्किल में कांग्रेस

By प्रमोद भार्गव | Updated: January 14, 2019 22:31 IST

कांग्रेस 2014 के चुनाव में 7.53 फीसदी मत प्राप्त कर दो सीटें ही जीत पाई थी, जिनमें एक राहुल और एक सोनिया गांधी की थी. भाजपा 42.63 फीसदी वोट हासिल कर 71 सीटों पर जीती थी. उसके सहयोगी अपना दल ने एक फीसदी वोट हासिल कर दो सीटें जीती थीं.

Open in App

देश को सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीट देने वाले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ मिला लिया है. मतलब अब बुआ-भतीजा लोकसभा की धुरी माने जाने वाले इस प्रदेश में नया गुल खिलाएंगे. दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस के लिए अमेठी राहुल गांधी और रायबरेली सीट सोनिया गांधी के लिए छोड़ दी गई हैं. यह छूट कांग्रेस को गठबंधन में शामिल किए बिना ही दी गई है. 

कांग्रेस 2014 के चुनाव में 7.53 फीसदी मत प्राप्त कर दो सीटें ही जीत पाई थी, जिनमें एक राहुल और एक सोनिया गांधी की थी. भाजपा 42.63 फीसदी वोट हासिल कर 71 सीटों पर जीती थी. उसके सहयोगी अपना दल ने एक फीसदी वोट हासिल कर दो सीटें जीती थीं. सपा को वोट तो 22.35 प्रतिशत मिले थे, लेकिन वह महज पांच सीटें ही जीत पाई थी. बसपा को वोट तो 19.77 फीसदी मिले थे, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. 

गोया, सपा और बसपा का मंसूबा है कि दोनों के मतदाता एक हो जाएं तो उन्हें करीब 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जो सबसे ज्यादा सीटें इस गठबंधन को दिलाने का पर्याय बन सकते हैं. लेकिन कांग्रेस के इस प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने से भाजपा को लाभ पहुंच सकता है.   

इधर हिंदी पट्टी के तीन बड़े राज्यों में सत्ता खोने के बाद भाजपा ने सबक लेते हुए गठबंधन का धर्म उदारता से निभाने का संकेत दिया है. बिहार में जदयू और लोजपा के साथ लोकसभा की सीटों के बंटवारे को लेकर हुआ समझौता इसका गवाह है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के राजग से बाहर हो जाने से भी भाजपा ने सबक लेते हुए रामविलास पासवान को राज्यसभा की सीट बोनस में दे दी है. वर्ना, पांच राज्यों के आए चुनाव परिणामों से पहले तक भाजपा अपनी सबसे निकटतम वैचारिक सहयोगी शिवसेना को भी आंखें दिखाती रही है. 

बिहार में अब भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस समझौते को रामविलास के बेटे चिराग पासवान द्वारा राजग से अलग होने की धमकी का नतीजा माना जा रहा है. बहरहाल, यह समझौता भाजपा के लिए सकारात्मक रहेगा. लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल को अब यहां भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा शामिल हो गए हैं. अभी राजनीति के कई ऐसे चतुर-सुजान इधर-उधर होंगे. 

दरअसल भाजपा कुछ समय से गठबंधन के उस धर्म का पालन करती नहीं दिख रही थी, जिसकी पैरवी अटल बिहारी वाजपेयी किया करते थे. वाजपेयी अपने सहयोगियों को बराबर का साझीदार मानने के आदर्श पर चलते थे. 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीअखिलेश यादवलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा