लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: बेरोजगारी ऐसे खत्म होगी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 19, 2019 07:28 IST

70-80 साल का आदमी भी अपनी शक्ति के मुताबिक यहां रोज काम करता है. इसीलिए ये व्यस्त लोग बीमार भी कम पड़ते हैं और प्रसन्न रहते हैं. यह शहर तमिलनाडु में है लेकिन इसमें 70 प्रतिशत लोग उप्र, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, असम, मप्र, राजस्थान जैसे प्रांतों के हैं.

Open in App

इंदौर के एक अखबार में मैंने खबर पढ़ी कि कोयंबतूर जिले के त्रिपुर नाम के कस्बे में 15 लाख लोग रहते हैं और उनमें से एक भी आदमी बेकार नहीं है. हर आदमी काम पर लगा हुआ है और उसकी आमदनी कम से कम 15 हजार रु . महीना है. हर साल उनकी आमदनी में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होती है. इस शहर में कपड़ा बुनने की छोटी-बड़ी पांच लाख इकाइयां हैं.

70-80 साल का आदमी भी अपनी शक्ति के मुताबिक यहां रोज काम करता है. इसीलिए ये व्यस्त लोग बीमार भी कम पड़ते हैं और प्रसन्न रहते हैं. यह शहर तमिलनाडु में है लेकिन इसमें 70 प्रतिशत लोग उप्र, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, असम, मप्र, राजस्थान जैसे प्रांतों के हैं.

रोजगार के हिसाब से त्रिपुर शहर आदर्श शहर है. भारत के हर छोटे-मोटे शहर अब से दो सौ साल पहले ऐसे ही थे. इसीलिए भारत में बेरोजगारी नहीं थी और भारत का विदेश व्यापार दुनिया का 30 प्रतिशत था. भारत के बने कपड़ों का इंतजार रोम की सुंदरियां करती रहती थीं, उसका बहुत रोमांचक वर्णन मैंने इतिहास की किताबों में पढ़ा है. इसी इतिहास को दोहराने का संकल्प है, महान संत आचार्य विद्यासागरजी का. विद्यासागरजी की प्रेरणा से शिक्षा और रोजगार के अनेक प्रकल्प शुरू हो गए हैं. अमेरिका में पढ़े हुए

कुछ जैन नौजवानों ने ‘श्रमदान’ नामक ब्रांड के अंतर्गत हाथ से बुने कपड़े बनाने शुरू किए हैं. इंदौर से सवा सौ किमी दूर स्थित नेमावर में आचार्य विद्यासागरजी ने मुझे इन लड़कों के बनाए हुए धोती, कुर्ते और बंडी भेंट की. इन्हें देखकर मैं दंग रह गया. इनकी बनावट और सुंदरता की तुलना भारत की किसी भी विख्यात कंपनी के कपड़ों से कीजिए, ये उनसे बेहतर साबित होंगे.

यदि देश के करोड़ों लोग ऐसा संकल्प कर लें तो बेरोजगारी की समस्या अपने आप हल हो जाएगी और भारत अरबों रुपए निर्यात से कमाएगा. हमारे नेता और नौकरशाह विदेशी पूंजी के लिए जितनी शक्ति बर्बाद कर रहे हैं, उसके मुकाबले ऐसे कामों पर ध्यान दें तो भारत अपने पड़ोसी देशों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है.

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ