लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार

By रमेश ठाकुर | Updated: April 7, 2023 15:21 IST

स्वास्थ्य पर केंद्र के आंकड़ों पर गौर करें तो हिंदुस्तान में करीब ढाई लाख सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जिनमें 750 जिला अस्पताल और 550 मेडिकल कॉलेजों का नेटवर्क है। बावजूद इसके भारी कमी महसूस होती है।

Open in App
ठळक मुद्देआज विश्व भर में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जा रहा हैडब्लूएचओ की थीम इस बार ‘हेल्थ फॉर ऑल’ हैस्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव और सुधार की दरकार को डब्ल्यूएचओ ने महसूस किया है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इस बार खास थीम ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के साथ ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस-2023’ मना रहा है। मकसद है कि स्वास्थ्य जैसे मसलों की समीक्षा और संपूर्ण चिकित्सा तंत्र को जागरूक किया जाए। इस क्षेत्र में जो कमियां-खामियां उभरकर आई हैं उन्हें बिना देर किए सुलझाने की जरूरत है।

स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव और सुधार की दरकार बहुत पहले से महसूस हो रही है। केंद्र व राज्य सरकारों को प्रत्येक स्तर पर स्वास्थ्य को प्राथमिकताओं में शुमार करना चाहिए और सबसे जरूरी बात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों को भरना चाहिए।

नए अस्पताल खोलने की जरूरत तो है ही, जहां प्रिवेंटिव व प्रोमोटिव हेल्थ सुविधाएं आसानी से जरूरतमंद मरीजों को मिलें। विडंबना देखिए, छोटे-छोटे ऑपरेशन भी ग्रामीण अस्पतालों में नहीं किए जाते, जिसके लिए मरीजों को दूर शहरों में भागना पड़ता है।

स्वास्थ्य विस्तार को शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण अंचलों में भी फैलाना होगा। वहां, चिकित्सकों, दवाओं, अस्पतालों, नर्स, स्टाफ आदि का आज भी अभाव है। आदिवासी व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के दूरदराज गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

कई बार तो वहां बिजली के अभाव में मोबाइल की रोशनी में इलाज करते हैं डॉक्टर। स्वास्थ्य पर केंद्र के आंकड़ों पर गौर करें तो हिंदुस्तान में करीब ढाई लाख सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जिनमें 750 जिला अस्पताल और 550 मेडिकल कॉलेजों का नेटवर्क है। बावजूद इसके भारी कमी महसूस होती है।

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?