लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: द.अफ्रीका के चुनावों में क्या चाहते हैं भारतीय ?

By विवेक शुक्ला | Updated: May 29, 2024 12:04 IST

दक्षिण अफ्रीका और भारत सिर्फ गांधीजी और नेल्सन मंडेला के कारण ही आपस में भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ते

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में बुधवार 29 मई को होने वाले आम चुनावों को लेकर भारतवंशी भी गहरी दिलचस्पी ले रहे हैंआरोप है कि दक्षिण अफ्रीका में उन्हें हाशिये पर धकेल दिया गया है भारतीय मूल के कुछ राजनेता दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव लड़ भी रहे हैं

दक्षिण अफ्रीका और भारत सिर्फ गांधीजी और नेल्सन मंडेला के कारण ही आपस में भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ते, इन्हें करीब 15 लाख भारतवंशी भी जोड़ते हैं, जो वहां सौ से भी अधिक सालों से बसे हुए हैं। उसी दक्षिण अफ्रीका में बुधवार 29 मई को होने वाले आम चुनावों को लेकर भारतवंशी भी गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं। उनका आरोप है कि दक्षिण अफ्रीका में उन्हें हाशिये पर धकेल दिया गया है।

भारतीय मूल के कुछ राजनेता दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव लड़ भी रहे हैं। इनमें पैट्रिक पिल्ले शामिल हैं, जिन्होंने डेमोक्रेटिक लिबरल कांग्रेस (डीएलसी) नाम से पार्टी बनाई है। एस.सिंह विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक एलायंस के उम्मीदवार हैं। इनके अलावा भी कुछ निर्दलीय के रूप में क्वाजुलु-नटाल प्रांत से चुनाव लड़ रहे हैं।

क्वाजुलु-नटाल प्रांत के प्रमुख शहर डरबन में भारतीयों की आबादी खासी है। इसे मिनी दिल्ली या मुंबई भी कहा जाता है। यह डरबन शहर ही है जहां महात्मा गांधी 1893 में भारत से आए थे। डीएलसी ने चुनावों में भारतीय मूल के 10 उम्मीदवार उतारे हैं। वहां के भारतवंशी भी बेरोजगारी के शिकार हैं।

भारतीय मूल के तीन व्यक्ति फसीहा हसन, मागेशवरी गोवेन्दर और शाएक इमरान सुब्रथी नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकन कांग्रेस पार्टी (एएनसी) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल भारतवंशियों की एक बड़ी आबादी एएनसी की समर्थक रही है। सबको पता है कि मंडेला का भारत से आत्मीय संबंध था।

वे लंबी जेल यात्रा से रिहा होने के बाद 1990 में दिल्ली आए थे। भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया। खैर, भारत में लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को और मित्र देश दक्षिण अफ्रीका में 2 जून को घोषित किए जाएंगे।

इसके बाद दोनों देशों में नई सरकारें बनेंगी। उम्मीद करनी चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका में नई सरकार भारतवंशियों के हितों के हल तलाश करेगी। भारतीयों के बिना अधूरा है दक्षिण अफ्रीका। वहां के शिखर क्रिकेटर हाशिम आमला और केशव महाराज भारतीय मूल के ही हैं।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाभारतचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत