लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अमेरिका के झांसे में न आए भारत

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 12, 2020 14:12 IST

जरा याद करें, अब से लगभग पौने दो सौ साल पहले प्रथम अफगान-ब्रिटिश युद्ध में क्या हुआ था? 16 हजार की ब्रिटिश फौज में से हर जवान को पठानों ने कत्ल कर दिया था. सिर्फ डॉ. ब्राइडन अपनी जान बचाकर छिपते-छिपाते काबुल से पेशावर पहुंचा था. पठानों से भिड़कर पहले रूसी पस्त हुए और अब अमेरिकियों का दम फूल रहा है.

Open in App

 अफगानिस्तान के वर्षो विदेश मंत्नी रहे डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला आजकल अफगानिस्तान की राष्ट्रीय मेल-मिलाप परिषद के अध्यक्ष हैं. वे ही दोहा में तालिबान के साथ बातचीत कर रहे हैं. वे भारत आकर हमारे प्रधानमंत्नी और विदेश मंत्नी से मिले हैं. कतर की राजधानी दोहा में चल रही इस त्रिपक्षीय बातचीत - अमेरिका, काबुल सरकार और तालिबान - में इस बार भारत ने भी भाग लिया है. हमारे नेताओं और अफसरों से उनकी जो बात हुई है, उसकी जो सतही जानकारी अखबारों म्में छपी है, उससे आप कुछ भी अंदाज नहीं लगा सकते.

यह भी पता नहीं कि इस बार अब्दुल्ला दिल्ली क्यों आए थे? अखबारों में जो कुछ छपा है, वह वही घिसी-पिटी बात छपी है, जो भारत सरकार कुछ वर्षो से दोहराती रही है यानी अफगानिस्तान में जो भी हल निकले, वह अफगानों के लिए, अफगानों द्वारा और अफगानों का ही होना चाहिए. हमारी सरकार से कोई पूछे कि यदि ऐसा ही होना चाहिए तो आप और अमेरिका बीच में टांग क्यों अड़ा रहे हैं? मुङो डर है कि हम अमेरिका की वजह से अड़ा रहे हैं. ट्रम्प ने कह दिया है कि उनकी फौजें क्रिसमस तक अफगानिस्तान से लौट आएंगी. तो फिर ट्रम्प यह बताएं कि काबुल में क्या होगा? क्या उन्होंने तालिबान से गुपचुप हाथ मिला लिया है? तालिबान तो आज तक अड़े हुए हैं. दोहा में बातें चल रही हैं तो चलती रहें. तालिबान बराबर हमला और हल्ला बोल रहे हैं. तालिबान के कई गुट हैं. हर पठान अपना मालिक खुद होता है.

जरा याद करें, अब से लगभग पौने दो सौ साल पहले प्रथम अफगान-ब्रिटिश युद्ध में क्या हुआ था? 16 हजार की ब्रिटिश फौज में से हर जवान को पठानों ने कत्ल कर दिया था. सिर्फ डॉ. ब्राइडन अपनी जान बचाकर छिपते-छिपाते काबुल से पेशावर पहुंचा था. पठानों से भिड़कर पहले रूसी पस्त हुए और अब अमेरिकियों का दम फूल रहा है. अमेरिका अपनी जान छुड़ाने के लिए कहीं भारत को वहां न फंसा दे? अमेरिका तो चाहता है कि भारत अब चीन के खिलाफ भी मोर्चा खोल दे और एशिया में अमेरिका का पिछलग्गू बन जाए. जब तक पाकिस्तान से अमेरिका की छन रही थी, उसने भारत की तरफ झांका भी नहीं लेकिन उसके और हमारे नीति-निर्माताओं को पता होना चाहिए कि यदि भारत ने अफगानिस्तान में अमेरिका की जगह लेने की कोशिश की तो हमारा हाल वही होगा जो 1838-42 में ब्रिटेन का हुआ था.

1981 में प्रधानमंत्नी बबरक कारमल ने चाहा था कि रूसी फौजों का स्थान भारतीय फौजें ले लें. हमने विनम्रतापूर्वक उस आग्रह को टाल दिया था. अब भी हमें सावधान रहना होगा. आज भी अफगान जनता के मन में भारत का बहुत सम्मान है. भारत ने वहां अद्भुत सेवा-कार्य किया है. अमेरिकी वापसी के दौरान भारत को अपने कदम फूंक-फूंककर रखने होंगे.

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Government Formation: विजय के सीएम बनने पर सस्पेंस बरकरार; DMK-AIADMK गठबंधन रोकने के लिए टीवीके के 108 विधायकों का इस्तीफा? जानें क्या होगा

भारतWest Bengal CM announcement: अमित शाह पहुंचे कोलकाता, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा; जानें कौन बनेगा बंगाल का सीएम?

भारतDC vs KKR Match Today: क्रिकेट प्रेमियों और राहगीरों के लिए जरूरी खबर; दिल्ली के इन रूटों पर आज रहेगा भारी ट्रैफिक, देखें पूरी लिस्ट

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारततृणमूल और भारतीय साम्यवाद का अंत ?