लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: इस गठबंधन को टूटना ही था 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 6, 2019 21:09 IST

मायावती की सीटें तो शून्य से 10 हो गईं लेकिन अखिलेश जहां के तहां रह गए. 50-60 सीटें सपना बनकर रह गईं. अखिलेश में असीम संभावनाएं हैं लेकिन अपने पिता और चाचा के अपमान का फल उ.प्र. के यादवों ने उन्हें चखा दिया. इस समय उत्तर प्रदेश में अखिलेश से बढ़िया कोई अन्य नेता नहीं है.

Open in App

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन यदि चुनावी हार के बाद भी चलता रहता तो  आश्चर्य होता. अब उत्तर प्रदेश की ये दोनों प्रमुख पार्टियां राज्य विधानसभा के 13 उप-चुनाव अलग-अलग लड़ेंगी और हो सकता है कि एक-दूसरे से टक्कर लेते हुए भी लड़ें. खुशी की बात यह है कि मायावती और अखिलेश ने एक-दूसरे पर कोई व्यक्तिगत प्रहार नहीं किया और आशा की कि उनके आपसी संबंध अच्छे बने रहेंगे.

यह सही समय है, जब इन दोनों पार्टियों के नेताओं को सोचना चाहिए कि वे राजनीति में क्यों हैं ? क्या ये दोनों नेता जातिवाद की माया से मुक्त हो सकते हैं ? यह ठीक है कि अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह और मायावती अपने गुरु  कांशीराम के कारण राजनीति में आए और उन्हें उनके कारण ही नेता बनने का मौका मिला लेकिन वे दोनों कैसी राजनीति कर रहे हैं ? दोनों जातिवादी राजनीति कर रहे हैं. एक पिछड़ों को अटकाए हुए है और दूसरी अनुसूचितों को जमाए हुए हैं. दोनों डॉ. लोहिया और डॉ.आंबेडकर की माला जपते हैं. 

शायद दोनों को पता नहीं है कि लोहिया और डॉ. आंबेडकर, दोनों ही भारत से जातिवाद का समूल नाश चाहते थे. डॉ. आंबेडकर की पुस्तक का नाम था.‘जाति का समूल नाश’. लोहियाजी ने भी ‘जात तोड़ो’ आंदोलन चलाया था. लेकिन अखिलेश और मायावती ने लोहिया और आंबेडकर के सिद्धांतों को शीर्षासन करवा दिया है. उनकी जातिवादी राजनीति 2019 के चुनाव में मात खा गई है.

मायावती की सीटें तो शून्य से 10 हो गईं लेकिन अखिलेश जहां के तहां रह गए. 50-60 सीटें सपना बनकर रह गईं. अखिलेश में असीम संभावनाएं हैं लेकिन अपने पिता और चाचा के अपमान का फल उ.प्र. के यादवों ने उन्हें चखा दिया. इस समय उत्तर प्रदेश में अखिलेश से बढ़िया कोई अन्य नेता नहीं है. यदि वह लोहिया और आंबेडकर के मार्ग पर चलें और सप्तक्रांति के लिए जन-आंदोलन का रास्ता पकड़ें तो वे लोकप्रिय हो सकते हैं. जिस प्रदेश ने नेहरू, इंदिराजी और अटलजी जैसे नेता दिए हैं, वही शायद 21 वीं सदी के किसी बड़े नेता को देगा.

टॅग्स :समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें