लाइव न्यूज़ :

देश में महिलाओं की दयनीय हालत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 14, 2018 10:47 IST

प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने ‘एप’ के जरिए भारत की स्त्रियों से सीधा संवाद कायम किया और बताया कि उनकी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए क्या-क्या किया है।

Open in App

लेखक- वेदप्रताप वैदिक प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने ‘एप’ के जरिए भारत की स्त्रियों से सीधा संवाद कायम किया और बताया कि उनकी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए क्या-क्या किया है। थोड़ा-बहुत उन्होंने किया जरूर है लेकिन ऐसा लगता है कि भारत की महिलाओं की रोजगार की स्थिति के बारे में उन्हें सच्चाई का  पता नहीं है। भारत में महिलाओं को इतना कम रोजगार मिला हुआ है कि दुनिया के 131 देशों में उसका स्थान 121 वां है। यानी हम पायदान पर बैठे हुए हैं, लेकिन मानकर चल रहे हैं कि हम सिंहासन पर बैठे हैं।  

भारत की आर्थिक स्थिति में महिलाओं का योगदान सिर्फ 16 प्रतिशत है जबकि चीन में इससे दुगुना है और पश्चिमी देशों में इससे भी ज्यादा है। 2005 में महिला रोजगार 35 प्रतिशत था। वह घटकर 26 प्रतिशत रह गया है। यह तब हुआ है जबकि रोजगार के लायक महिलाओं की संख्या 25 करोड़ से बढ़कर अब लगभग 50 करोड़ हो गई है। यदि ये महिलाएं रोजगार करने लगें तो भारत की समृद्धि सवाई-डय़ोढ़ी हो जाए।

लेकिन हमारे देश में होता यह है कि जितने नए रोजगार निकलते हैं, उनमें से 90 प्रतिशत पुरुषों के पास चले जाते हैं। इसके अलावा मध्य और संपन्न वर्ग के लोग अपनी महिलाओं से काम नहीं करवाना चाहते। इतना ही नहीं, हमारे यहां लड़कियों को शिक्षित करना भी जरूरी नहीं माना जाता। उनके जीवन का सबसे मुख्य लक्ष्य उनकी शादी ही होता है। शादी के लिए जितना जरूरी हो, उतना पढ़ा देना काफी माना जाता है। 

बांग्लादेश हमसे कहीं आगे है। वहां का वस्त्न-उद्योग महिलाओं के भरोसे ही चल रहा है। उसके कपड़ा कारखानों में महिला कामगारों की संख्या आधे से भी ज्यादा है। चीन की इतनी आर्थिक उन्नति का एक रहस्य महिला रोजगार में भी छिपा हुआ है। लेकिन भारतीय महिलाओं का न तो राज-काज में, न समाज में, न रोजगार में और न शिक्षा में ही रुतबा बढ़ सका है।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहैवान मालिक ने नौकरानी से रेप किया, उसकी आंखें फोड़ दीं और फिर फांसी पर लटकाकर मार डाला, जबलपुर में खौफनाक वारदात

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारतबिहार के अररिया जिले में एकतरफा इश्क में पागल युवक ने अपनी ही पड़ोस की नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

भारतमुंबई में परिवार की मौत का रहस्य और गहराया, FSL को तरबूज में चूहे का ज़हर मिला

भारत अधिक खबरें

भारतCM सुवेंदु अधिकारी पहुंचे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर, बोले- 'BJP की विचारधारा उन्हीं की देन'

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारतबिहार में होने जा रहे पंचायत चुनाव में पहली बार बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए दी जाएगी ई-वोटिंग की सुविधा

भारतबंगाल शपथ समारोह में PM मोदी के भावुक और यादगार पल

भारतभोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने की बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात