लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थों की तस्करी का फैलता जाल चिंताजनक

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 20, 2023 10:00 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि लगभग 300 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ मेफेड्रोन की जब्ती के मामले के आरोपी ललित पाटिल की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही राज्य में उसकी मादक पदार्थ सांठगांठ पर एक ‘बड़ा खुलासा’ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया में होने वाली मादक पदार्थों की जब्ती में भारत का हिस्सा 1.62 प्रतिशत हैअधिकारियों की सांठगांठ के बिना इतने बड़े कार्टेल को संचालित नहीं किया जा सकतामादक पदार्थों की तस्करी से बड़े पैमाने पर धन की उगाही और हेराफेरी होती है

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि लगभग 300 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ मेफेड्रोन की जब्ती के मामले के आरोपी ललित पाटिल की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही राज्य में उसकी मादक पदार्थ सांठगांठ पर एक ‘बड़ा खुलासा’ होगा।

मुंबई के अलावा अब राज्य के नाशिक, ठाणे और पालघर जैसे विभिन्न शहरों में नशीली दवाओं की तस्करी गंभीर चिंता का विषय है। वैश्विक ड्रग व्यापार एक बड़ी समस्या है जिस कारण भारत सहित विश्व भर की सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहती हैं।

दुनिया में होने वाली मादक पदार्थों की जब्ती में भारत का हिस्सा 1.62 प्रतिशत है। जाहिर है, अधिकारियों की सांठगांठ के बिना इतने बड़े कार्टेल को संचालित नहीं किया जा सकता। मादक पदार्थों का दुरुपयोग स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है, जिसका आज दुनिया सामना कर रही है।

यह एक मनो-सामाजिक बुराई भी है, जो कि सामाजिक कलंक तो है ही, पर कई तरह के अपराध और हिंसा जैसे समाज विरोधी व्यवहार को भी जन्म देती है. मादक पदार्थों की तस्करी से बड़े पैमाने पर धन की उगाही और हेराफेरी होती है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ता है।

आमतौर पर इस धन का इस्तेमाल आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए ही होता है। ये गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि अवैध नशीले पदार्थों के कारण दुनिया भर में करीब 2 लाख लोग मौत का शिकार होते हैं जिनमें अधिकतर 30 वर्ष की आयु के आसपास के होते हैं।

हमारे देश में मादक पदार्थ अथवा शराब के कारण हर दिन करीब 10 आत्महत्याएं दर्ज होती हैं. नशीले पदार्थों का सेवन न केवल इसकी गिरफ्त में आने वाले व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार, समाज को बर्बाद कर देता है। सीमा के पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के परिणामस्वरूप हमारे सीमावर्ती राज्य प्रभावित हो रहे हैं।

जानकारों के अनुसार, अवैध ड्रग्स में ‘डार्क नेट’ और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इन पर नियंत्रण लगाना बड़ी चुनौती है। वहीं, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और लत से खतरों के बारे में जागरूकता और शिक्षा की कमी भी है। इस बढ़ते खतरे से निपटने हेतु सभी एजेंसियों को सम्मिलित और समन्वित प्रयास करने होंगे।

टॅग्स :भारतदेवेंद्र फड़नवीसDrugs and Health Products Regulatory Agency
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत