लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: अफगान शांति प्रक्रिया में भारत की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण

By शोभना जैन | Updated: April 16, 2021 13:16 IST

भारत के अफगानिस्तान के साथ रिश्ते सदियों पुराने हैं. सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर भी ये रिश्ते बेहद मजबूत हैं. इसलिए भारत की भूमिका अहम हो जाती है.

Open in App

इस सप्ताह तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शुरू हुई अफगान शांति वार्ता में भारत की ‘आधिकारिक भागीदारी’ करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक अहम बयान में कहा कि अफगानिस्तान को ‘दोहरी शांति’ की जरूरत है, यानी अफगानिस्तान के अंदर और आसपास के क्षेत्र दोनों में ही शांति रहे. 

उन्होंने कहा कि अंतर अफगान वार्ता सहित अफगानिस्तान सरकार तथा तालिबान के बीच वार्ता को आगे बढ़ाने के सभी प्रयासों का भारत सदैव समर्थक है. 

विदेश मंत्री का यह बयान अफगानिस्तान में शांति प्रयासों को लेकर भारत की भागीदारी को लेकर खासा अहम है. भारत के अफगानिस्तान के साथ न केवल सदियों पुराने सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्ते हैं बल्कि दोनों ऐसे मित्र पड़ोसी देश हैं जिनकी जनता एक दूसरे से मन के गहरे रिश्तों से जुड़ी हैं. 

ऐसे में अफगानिस्तान में तथा उसके आसपास के क्षेत्र में शांति प्रयासों में भारत की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. वैसे भारत अभी तक अफगान शांति प्रयासों में तालिबान का सीधे नाम लेने से बचता रहा है. 

शांति प्रयासों में अब सीझे तौर पर हिस्सा ले रहाहै भारत

भारत के विदेश मंत्री व्यापक शांति प्रयासों में अब सीधे तौर पर हिस्सा ले रहे हैं, शांति प्रयासों में भारत के रुख को बरकरार रखते हुए, जिसमें उसका लगातार यही रुख रहा है कि अफगान शांति प्रक्रिया अफगान नेतृत्व वाली, अफगान-स्वामित्व वाली और अफगान-नियंत्रित चाहिए, जिस पर अफगानिस्तान का नियंत्रण होना चाहिए. 

इस रुख के साथ ही अब शांति प्रयासों से भारत जमीनी वास्तविकताओं के अनुरूप शांति प्रयासों से तालिबान के जुड़ने का भी जिक्र कर रहा है तो उससे जाहिर है अफगानिस्तान और इस क्षेत्र में शांति प्रयासों में भारत की भूमिका और प्रभाव अफगानिस्तान और इसके आसपास के क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. 

जयशंकर ने दुशांबे में हुए हार्ट ऑफ एशिया-इस्तांबुल प्रोसेस के नौवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में इन शांति प्रयासों में भारत की भूमिका को रेखांकित किया. शांति वार्ता न केवल अमेरिका, रूस, चीन, ईरान और पाकिस्तान के लिए बल्किइस क्षेत्र के अनेक देशों सहित अन्य देशों के लिए भी अहम है. 

इसमें लगभग दो दर्जन से अधिक देशों के नेताओं ने शांति प्रक्रिया की बारीकियों, चुनौतियों पर मंथन किया लेकिन फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती है. तालिबान के सम्मुख झुके बिना वहां हिंसा कैसे थमे. 

ऐसे में शांति प्रयासों से सभी देशों को तालिबान पर दबाव बनाना होगा कि शांति समझौते में अगर उन्हें प्रशासन में हिस्सेदारी चाहिए तो उन्हें संघर्ष विराम का पालन करना होगा, वहां हिंसा थमनी चाहिए.  

अफगानिस्तान में शांति भारत सहित पूरे क्षेत्र के लिए जरूरी

अफगानिस्तान के भीतर शांति केवल अफगानिस्तान के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है. यह भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर अफगानिस्तान में अस्थिर और हिंसा को प्रश्रय देने वाली सरकार है तो यह भारत की सुरक्षा पर भी विपरीत प्रभाव डालेगी जैसा कि 1999 के दौरान हुई हिंसा जो कि तालिबान द्वारा भारत के खिलाफ की गई थी. 

वैसे तालिबान से अपनी नजदीकियों के सहारे इन शांति प्रयासों की एक अहम कड़ी बनने के दांव-पेंच खेल रहा पाकिस्तान इन शांति प्रयासों से भारत को दूर ही रखना चाहता है. लेकिन भारत भी अब पाकिस्तान को यह संकेत देने की कोशिश कर रहा है कि उसे यह मानना पड़ेगा कि अफगानिस्तान में भारत के वैध हित हैं और भारत अफगान शांति प्रक्रिया का हिस्सा है. 

लेकिन अमेरिका सहित विश्व बिरादरी भी भलीभांति जानती है कि भारत का इस क्षेत्र में प्रभाव है, जो कि  वहां अमेरिका, रूस जैसे देशों के साथ मिल कर शांति बहाली में अहम भूमिका निभा सकता है.

तालिबान एक वास्तविकता,  इससे मानना होगा

तालिबान अब वहां एक वास्तविकता है. अफगानिस्तान के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्होंने अपना कब्जा जमा लिया है. एक मई तक आफगानिस्तान से अपनी फौजें  हटाने वाला अमेरिका उनके साथ  पहले ही करार कर चुका है. चीन का भी उनसे संपर्क बना हुआ है. 

रूस तो दो बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवा चुका है. अनेक यूरोपीय देश भी उनके साथ संपर्क कर रहे हैं. ऐसे में भारत भी जमीनी वास्तविकताओं और नई सामरिक वास्तविकताओं के अनुरूप शांति प्रक्रिया से सीधे तौर पर जुड़ कर शांति बहाली वार्ता में तालिबान के जुड़ने की बात कर रहा है. 

सामरिक हितों के साथ-साथ अफगानिस्तान भी भारत की अनेक विकास परियोजनाओं से जुड़ा है, परियोजनाओं में उसका भारी निवेश है. लगता तो यही है कि भारत के शांति प्रक्रिया में सीधे शामिल होने से अफगानिस्तान सरकार को भी बल मिलेगा. एक स्थिर, प्रभुसत्ता संपन्न तथा हिंसामुक्त अफगानिस्तान क्षेत्र की शांति और प्रगति  का सही मायने में आधार है.

टॅग्स :अफगानिस्तानसुब्रह्मण्यम जयशंकरभारतअमेरिकातालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी