लाइव न्यूज़ :

संतोष देसाई का ब्लॉग: कानून के शासन पर लोगों का टूटना नहीं चाहिए विश्वास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 09:04 IST

यह सच है कि सांप्रदायिक दंगों के दौरान पुलिस का काम सबसे चुनौतीपूर्ण होता है. उन्हें लोगों के रोष का सामना करना पड़ता है. अत्यंत कठिन परिस्थितियों में उन्हें काम करना पड़ता है जिसमें वे घायल होते हैं और कई बार तो उन्हें अपने प्राण भी गंवाने पड़ते हैं. ऐसे समय में निश्चित रूप से उनके पास बल प्रयोग का अधिकार रहता है, फिर भी उन्हें नियंत्रित तरीके से काम करना होता है.

Open in App

समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम होता है तथा इसके लिए उसका निर्णायक ढंग से और बिना किसी पक्षपात के काम करना जरूरी है. यह ऐसा स्वाभाविक कार्य है जिसे अलग से रेखांकित किए जाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए. लेकिन वर्तमान में परिस्थितियां कुछ ऐसी बन गई हैं कि इसे रेखांकित करना जरूरी हो गया है. पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे हैं. ऐसे अनेक वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं. पुलिस कहीं विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों को पीटती नजर आ रही है तो कहीं सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए दिखाई दे रही है.

एक देश के रूप में, हम अपने सार्वजनिक संस्थानों की अक्षमता के आदी हैं. हम जानते हैं कि सरकारी दफ्तरों का कामकाज कैसे चलता है और पुलिस की निष्क्रियता को भी हमने सहन करने की आदत डाल ली है. लेकिन पुलिस की हाल के दिनों की सक्रियता कुछ अलग तरह की दिखी. पुलिस के कार्रवाई नहीं करने की अनेक शिकायतें सामने आईं,  जिनमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस को जल्दी बुलाए जाने पर भी वह तत्काल नहीं पहुंची. दूसरी ओर, ऐसे अनेक वीडियो हैं जिनमें हमलों के दौरान पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में दिखाई दे रही है.

यह सच है कि सांप्रदायिक दंगों के दौरान पुलिस का काम सबसे चुनौतीपूर्ण होता है. उन्हें लोगों के रोष का सामना करना पड़ता है. अत्यंत कठिन परिस्थितियों में उन्हें काम करना पड़ता है जिसमें वे घायल होते हैं और कई बार तो उन्हें अपने प्राण भी गंवाने पड़ते हैं. ऐसे समय में निश्चित रूप से उनके पास बल प्रयोग का अधिकार रहता है, फिर भी उन्हें नियंत्रित तरीके से काम करना होता है. कानून की मर्यादा का पालन उनके लिए जरूरी है. कानून तोड़ने वाला कोई भी हो, उससे निपटने में जाति, धर्म या आरोपी की पृष्ठभूमि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता.

पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने की घटना भले ही बहुत बड़ी न लगे, लेकिन इसमें पूर्वनियोजित उद्देश्य दिखाई देता है. सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने वालों से उसका मुआवजा वसूलने की बात कही जाती है, फिर पुलिस की तोड़फोड़ की कार्रवाई को कैसे जायज ठहराया जा सकता है? यह भी माना जा सकता है कि मारपीट का सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की तोड़फोड़ की गई हो!

कानून के मूल तत्वों के पालन पर ही राज्य का अस्तित्व निर्भर है. सरकारें आती हैं और जाती हैं लेकिन नागरिकों का अगर कानून के शासन पर से एक बार विश्वास उठ जाए तो इसे दुबारा प्रस्थापित कर पाना कठिन हो जाता है. 

टॅग्स :इंडियादिल्ली पुलिसदिल्ली हिंसालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील