लाइव न्यूज़ :

रंगनाथ सिंह का ब्लॉग: मैंने अर्थव्यवस्था की चिन्ता करना बन्द कर दिया है

By रंगनाथ सिंह | Updated: August 5, 2022 13:07 IST

हर समझदार व्यक्ति अपनी निजी आर्थिक स्थिति की वाजिब चिन्ता करता है लेकिन क्या यह हर लेखक के सम्भव है कि वो अपने साथ-साथ देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था की लिखित चिन्ता करता रहे? पढ़ें रंगनाथ सिंह का नजरिया...

Open in App

आजकल हिन्दी बुद्धिजीवियों के बीच अर्थव्यवस्था की चिन्ता बहुत ज्यादा हो रही है। हर व्यक्ति को अपनी पसन्द की चिन्ता करने का अधिकार है लेकिन आजकल एक नई चिन्ता तेजी से पैर पसार रही है, वह है दूसरों की चिन्ता की चिन्ता। कई लोग इस चिन्ता में हलकान हैं कि दूसरे लोग उनकी चिन्ता में चिन्ता मिलाकर अर्थव्यवस्था की चिन्ता क्यों नहीं कर रहे!कुछ दिन पहले एक पोस्ट जिसका अर्थव्यवस्था से दूर-दूर तक का नाता नहीं था एक सज्जन ने मुझसे पूछा कि आप अर्थव्यवस्था की चिन्ता क्यों नहीं कर रहे! मैंने उनको जो जवाब दिया उसे कई दर्जन लोगों ने लाइक कर दिया तो उन्होंने तंग आकर वह कमेंट डिलीट कर दिया। वैसे तो मैं अर्थव्यवस्था पर इसलिए लिखने बचता हूँ क्योंकि मुझे उसकी हाईस्कूल स्तर से ज्यादा की समझ नहीं है। अखबारी जरूरत भर मोटे आर्थिक मुद्दों पर समझ बना लेना ही हिमालय चढ़ने जैसा रहा है। इसलिए आर्थिक मामलों पर रायशुमारी से यथासम्भव बचता हूँ। यह तो हुई व्यावहारिक वजह लेकिन आर्थिक मामलों पर ज्यादा दिमाग न खपाने की कुछ वैचारिक वजह भी है जो मैंने उन सज्जन को बतायी थी और वही थोड़े विस्तार से नीचे दे रहा हूँ,अब मैं सोचता हूँ कि कृष्ण, ईसा, मोहम्मद और मार्क्स जैसे महापुरुष जब दुनिया से आर्थिक गैरबराबरी नहीं दूर कर सके तो मैं किस खेत की मूली हूँ? गलतसंगत के कारण कोरोना पूर्व काल में आर्थिक गैरबराबरी की थोड़ी चिन्ता करता भी था लेकिन अब वह भी बन्द कर दी है। मैं कोई चिन्ता का धन्धा भी नहीं करता कि गरीबी-भुखमरी की चिन्ता करके गाड़ी-बंगला-फॉरेनट्रिप की व्यवस्था कर लूँगा! मुझसे तो अपनी निजी अर्थव्यवस्था की ढंग से चिन्ता नहीं हो पाती तो बाकी देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था की चिन्ता करके भी उनका हाल अपने जैसा ही कर दूँगा! और क्या?मीडिया में रहते हुए हर तरह की खबर पर नजर रखना मजबूरी है लेकिन अब मेरे पास इतनी उम्र नहीं बची है कि ज्यादा चिन्ताएँ पाली जा सकें। जिनको पाल रखा है उनको ही पालपोसकर बालिग कर लूँ, यही बहुत होगा। और वैसे भी अपने देश में लोग अपने कामकाज के विषयों के बजाय दूसरे के विषयों में ज्यादा विशेषज्ञ होते हैं। मैं नहीं चाहता कि मेरा नाम भी ऐसे पर-विषय-विशेषज्ञ में शुमार हो। बाकी कहने को यह भी कहा जा सकता है कि सारी चिन्ताएँ मैं करूँगा तो आप क्या करेंगे!आज इतना ही। शेष, फिर कभी।

टॅग्स :रंगनाथ सिंहभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी