लाइव न्यूज़ :

प्रकाश बियाणी का कॉलमः डूबते जहाज की सवारी से बचें

By Prakash Biyani | Updated: October 1, 2019 06:49 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान ने यूएन के मंच से कहा है कि सारी दुनिया में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है जो अब सहन नहीं किया जाएगा, हम मरने और मारने को तैयार हैं, कश्मीर में भी कफ्यरू हटने के बाद सड़कों पर खून बहेगा, वहां नरसंहार होगा.

Open in App

कश्मीर के मुद्दे पर भारत को दुनिया का समर्थन मिल गया है. भारत दुनिया को यह समझाने में सफल रहा है कि अनुच्छेद 370 हटाना और जम्मू-कश्मीर व लेह लद्दाख का पुनर्गठन भारत का आंतरिक मामला है. इससे पड़ोसी देशों की सीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अब सवाल है, कश्मीर में प्रतिबंध हटने के बाद स्थानीय नागरिकों की प्रतिक्रिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान ने यूएन के मंच से कहा है कि सारी दुनिया में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है जो अब सहन नहीं किया जाएगा, हम मरने और मारने को तैयार हैं, कश्मीर में भी कफ्यरू हटने के बाद सड़कों पर खून बहेगा, वहां नरसंहार होगा. ऐसा सोचनेवाले इमरान अकेले नहीं हैं. सरहद के इस पार अनेक लोग यह मनौती मांग रहे हैं कि कश्मीर में खून बहे.

विडंबना यह है कोई यह नहीं पूछ रहा है कि कश्मीर के लोग भारत से अलग क्यों होना चाहते हैं? भारत में क्या कमी है? भारत में ऐसा क्या नहीं है, जो पाकिस्तान में है? अगर कश्मीर लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग के लिए अलग होना चाहता तो विश्व-समुदाय भी उसका समर्थन करता, पर भारत धर्म या संप्रदाय के आधार पर एक और बंटवारा सहन करने को तैयार नहीं है. 70 साल से चली आ रही कश्मीर समस्या का कोई हल भारत को खोजना ही था. 

अलगाववाद और आतंकवाद के संरक्षण को बर्दाश्त करने की एक सीमा थी. इसके लिए धारा 370 को समाप्त करना, प्रतिबंध लगाना, अलगाववादियों को गिरफ्तार करना या स्थानीय नेताओं की नजरबंदी जरूरी थी. ये लोग वहां पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट के झंडे फहरा रहे थे. आतंकवाद को  संरक्षण दे रहे थे. भारतीय सेना पर पत्थर बरसा रहे थे. कश्मीर आतंक का केंद्र बन रहा था. इससे सीमा पर खतरा बढ़ रहा था. अब उम्मीद करें कि घाटी के बाशिंदे अपने अस्तित्व को बचाने के लिए पाक के दुष्प्रचार की सच्चाई को समङोंगे और डूबते जहाज की सवारी करने से बचेंगे.

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक