लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: बार-बार रास्ते ही बदल लेते हैं अपनी जगह

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 29, 2024 10:25 IST

कभी सुशासन के लिए पहचान रखने वाले नीतीश कुमार लगातार पाला बदलने से अपनी छवि की एक पहचान को टिका नहीं पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में राज्य सरकार के सत्ता समीकरण बदल चुके हैंनीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैंभाजपा के साथ वह ताल ठोंककर 2024 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे

कई महीनों की चर्चाओं के बाद बिहार में राज्य सरकार के सत्ता समीकरण बदल चुके हैं। चौथी बार पलटी मारने के बाद नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम में कुछ बातें नीतीश कुमार की हैं और कुछ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हैं। मगर उनसे बढ़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की भी कुछ बयानी है। लेकिन इन सबके बीच सबसे अधिक परेशानी इंडिया गठबंधन की है, जिसके आगे बढ़ने के पहले ही साथी बिछड़ने लगे हैं और नीतीश कुमार पर पहले उनके गठबंधन के साथी टिप्पणी करते थे, अब तो इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के साथी भी पानी पी-पी कर उन्हें कोसने में जुट गए हैं, जिनमें एक शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) भी है, जिसका बिहार से नाता जगजाहिर है। 

किंतु सारी उठापटक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति का हर बार का रास्ता अब भी अबूझ पहेली ही बना हुआ है। वह जिस तरफ चलते हैं, थोड़े समय के बाद रास्ता ही अपनी जगह बदल लेता है और वह उस दिशा को छोड़ किसी दूसरी ओर मुड़ जाते हैं। एक समय उन्हें भाजपा का रास्ता अपनी मंजिल पर ले जाता दिख रहा था, उसके साथ चलते-चलते अचानक ही सड़क छोड़ कहीं और मुड़ गए, जहां उन्हें राजद का रास्ता अच्छा दिखने लगा। थोड़े समय चलने के बाद उन्हें लगा कि राजद के रास्ते ने उन्हें छोड़ दिया तो अब दूसरा रास्ता भाजपा का दिखने लगा और उस पर चलने की तैयारी कर ली। उनकी अदला-बदली पर कांग्रेस नेता उन्हें गिरगिट का खिताब दे रहे हैं, तो शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता उन्हें भूलने की बीमारी का शिकार बता रहे हैं। मगर आरोपों से बेपरवाह नीतीश कुमार फिर से ‘इंडिया’ का दामन त्याग कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो चुके हैं। 

भाजपा के साथ वह ताल ठोंककर 2024 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। इसके बावजूद कभी सुशासन के लिए पहचान रखने वाले नीतीश कुमार लगातार पाला बदलने से अपनी छवि की एक पहचान को टिका नहीं पा रहे हैं। राजनीति अवसरों के साथ चल सकती है, लेकिन केवल मौकों की तलाश से विश्वसनीयता का संकट खड़ा होता है। भाजपा हो या राजद, दोनों ही दलों से उनकी पहचान न तो नई है और न ही दोनों को एक-दूसरे के बारे में कुछ कम मालूम है। 

इस परिस्थिति के बावजूद बार-बार नए समीकरण तैयार कर सरकार को अस्थिर और फिर स्थिर बनाने का गणित समझ के बाहर है। हालांकि भाजपा का सारा हिसाब-किताब लोकसभा चुनावों के आस-पास है, जिसमें वह सफलता हासिल कर रही है। परंतु नीतीश कुमार पर उठते सवाल और उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के भविष्य को लेकर आशंकाओं को हमेशा ही बल मिलता रहेगा। एक नया जोड़ीदार मिला है तो पता नहीं कब दूसरा फिर मिलेगा। कभी रास्ते बदलेंगे या राहें ही अपनी जगह बदल लेंगी। बिहार का खेल समझने में मुश्किलें हमेशा ही बनी रहेंगी।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBJPलोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुजफ्फरपुरः कड़ाके की ठंड, 1 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद, झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

भारतबीएमसी चुनाव 2026ः कुल 227 सीट?, भाजपा 128 और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना 79 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 20 सीटों पर बातचीत जारी

भारतकांग्रेस, राष्ट्रीय समाज पक्ष, आरपीआई 165 और वीबीए 62 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 227 सीटों पर बंटवारा, शरद पवार-उद्धव ठाकरे से अलग राहुल गांधी

कारोबारपीएम आवास योजनाः 11 लाख पात्र लिस्ट से बाहर, अपात्रों को बांटे 9.52 करोड़?, योगी राज में सीएजी ने पाई खामियां

क्राइम अलर्टजोनल कमांडर नारायण कोडा-सब जोनल कमांडर बहादुर कोडा पर 3-3 लाख का इनाम और विनोद कोडा ने किया आत्मसमर्पण, हवेली खड़गपुर में डीजीपी विनय कुमार के समक्ष सरेंडर

भारत अधिक खबरें

भारतगांधी और नेहरू का भारत लिंचिस्तान में तब्दील होता जा रहा?, महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल, कहा-जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, वीडियो

भारतबिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने की तैयारी?, रालोमो में बगावत, उपेंद्र कुशवाहा से नाराज 4 में से 3 विधायक, राजद-भाजपा में वार?

भारतकांग्रेस के 140वें स्थापना दिवसः हमारी शक्ति भले ही कम हुई, हमारा हौसला अब भी बुलंद, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-किसी से समझौता नहीं किया

भारतकौन थीं स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि?, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया याद, कैसे ओडिशा की मदर टेरेसा बनीं, वीडियो

भारतकर्नाटक प्रशासन में दखल देने वाले वेणुगोपाल कौन होते?, क्या ‘सुपर सीएम’ हैं?, अशोक ने कहा- राहुल गांधी और उनकी मंडली की कॉलोनी नहीं कर्नाटक?