लाइव न्यूज़ :

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर कड़ी नजर रखनी चाहिए

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 1, 2023 09:38 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने बिना लाइसेंस ऑनलाइन दवा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट बिना लाइसेंस मनमाने तरीके से दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हुई सख्त अदालत ने केंद्र से ऑनलाइन दवाओं की गैरकानूनी बिक्री पर छह हफ्ते में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा हैदरअसल ऑनलाइन दवा बेचने वाले लागू मापदंडों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं

दिल्ली हाईकोर्ट ने बिना लाइसेंस ऑनलाइन दवा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है। अदालत ने केंद्र से ऑनलाइन दवाओं की गैरकानूनी बिक्री पर छह हफ्ते के भीतर अपना रुख भी स्पष्ट करने को कहा है। साथ ही बिना वैध लाइसेंस ऑनलाइन दवाएं बेच कर उसके 12 दिसंबर, 2018 के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर दोनों सरकारों से अगली सुनवाई से पहले जरूरी कानूनी कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय ही नहीं है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो घर का जरूरी सामान, कपड़े और दवाइयां ऑनलाइन मंगवाते हैं। हालांकि अब उनके लिए ऑनलाइन दवाइयां मंगाना मुश्किल हो सकता है। दरअसल शिकायत की जा रही है कि ऑनलाइन दवा बेचने वाले दवा खरीदने के मापदंडों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते ऑनलाइन दवाइयां खरीदना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

दवाओं के एक जैसे नाम खरीदार को संशय में डाल सकते हैं और वह गलत दवा खरीद सकता है। इतना ही नहीं, डॉक्टरों की उचित सलाह न होने के बावजूद दवाओं की बिक्री कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकती है। कुछ ई-फार्मेसी ने पूर्व में हुई सुनवाई में हाईकोर्ट को जवाब दिया था कि उन्हें ऑनलाइन दवाएं बेचने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

वे केवल खाने की डिलीवरी करने वाले एप्प की तरह दवाएं डिलीवर कर रही हैं। जिस तरह उन एप्प को रेस्तरां के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती, ई-फार्मेसी को भी दवाएं खरीदने वाले अपने ग्राहकों तक इन्हें पहुंचाने के लिए लाइसेंस नहीं चाहिए लेकिन जानकारों का कहना है कि बिना लाइसेंस ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री से नशीली दवाओं का दुरुपयोग और आदत बनाने वाली और लत लगाने वाली दवाओं का दुरुपयोग हो सकता है।

चूंकि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए कोई तंत्र नहीं है, यह लोगों के स्वास्थ्य और जीवन को उच्च जोखिम में डालता है और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित और स्वस्थ जीवन के उनके अधिकार को प्रभावित करता है। कई वेबसाइट लाखों रुपए की दवाइयां रोजाना बेच रही हैं।

इतना ही नहीं डॉक्टरों के बिना पर्चे के केवल दवाओं की तस्वीरों के आधार पर वेबसाइट दवाएं सप्लाई कर रही हैं। कई देशों में  ऑनलाइन फार्मेसी की निगरानी और नियमन के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। निश्चित ही हमारे यहां भी ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को लेकर गाइडलाइंस होनी चाहिए, ताकि दवाओं की बिक्री पर नजर रखी जा सके।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टMedicines and HealthcareCentral GovernmentHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos