लाइव न्यूज़ :

इस भीड़ से हार रहा है कानून

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 27, 2018 11:44 IST

स्वामी अग्निवेश की पिटाई करने वाले, इटावा के गांव में दबंगों के आदमियों द्वारा एक व्यक्ति को लाठी से पीटने वाले (और पुलिस द्वारा मरणासन्न इस व्यक्ति के परिजनों के खिलाफ ही मुकदमा लिखे जाने ) या पहलू खान, जुनैद या अखलाक को मारने वाले सभी यह जानते हैं कुछ नहीं होगा, विधायक जी साथ हैं, उनकी परिकल्पना वाला ‘राष्ट्र’ भी साथ है और सबसे खास, संविधान को अमल में लाने वाले ‘सब’ साथ हैं। 

Open in App

एन.के. सिंह  दहेज प्रताड़ना के मामले में 18 साल पहले एक विवाहिता ने शिकायत की। तारीख पर तारीख और कोर्ट दर कोर्ट होते हुए छह साल बाद जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो देश की इस सर्वोच्च अदालत ने भी 12 साल लगाए और जब फैसला पिछली 20 जुलाई को दिया तो देर हो चुकी थी, पीड़िता मर चुकी थी। 

इस खबर के साथ ही कुछ अन्य खबरें देखें। इस खबर या ऐसी और खबरों का देश में निर्बाध रूप से जारी ‘भीड़ न्याय’ से एक गहरा रिश्ता है। पुलिस ने बताया कि एक बयान के अनुसार, रकबर खान को अलवर में जब मारा जा रहा था तो पीटने वालों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए कुछ लोगों ने बुलंद आवाज में कहा ‘एमएलए साहब हमारे साथ हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।’ 

इसमें भले ही ‘एमएलए साहब’ की कोई गलती हो या न हो, कानून को हाथ में लेने वाली भीड़ को यह मालूम था इस (कु)कृत्य की कोई सजा नहीं होगी अगर एमएलए साहब साथ हैं या ऐसा कह कर सिस्टम को (जिसमें कानून प्रक्रि या भी है) डरवाया जा सकता है अर्थात् ऐसा भरोसा कि कानून व्यवस्था को एक विधायक पंगु बना सकता है। और यह भरोसा हो भी क्यों न!  उन्नाव के एक विधायक ने न केवल बलात्कार किया बल्कि शिकायत करने पर सरेआम लड़की के बाप को पीट-पीट कर मरवा दिया। और पुलिस ने गिरफ्तार भी किया तो लड़की के परिजनों को। 

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तक मिले हुए थे इस प्रकार की दहशत को बनाए रखने में। यह तो मीडिया का दबाव था कि सीबीआई जांच में यह राज खुला। ये विधायक सत्ताधारी दल के हैं। सत्ता में वह धमक होती है कि कानून उनके पक्ष में काम करने लगता है। तभी तो आईपीएस अधिकारी भी झुक जाता है विधायक के सामने क्योंकि ट्रांसफर से डरता है। ऐसे में अगर दरोगा ने अलवर में घायल रकबर को कराहता छोड़ दिया और चार किमी दूर अस्पताल न ले जा कर कर 14 किमी दूर जा कर पहले गाय को ‘सुरक्षित गृह’ में पहुंचाया और रकबर को अंतिम सांस लेने के लिए छोड़ दिया तो क्या गलत था? उसे भी यही पता था कि ‘विधायकजी के हत्यारे लोगों’ का नाराज होना महंगा पड़ सकता है।   

स्वामी अग्निवेश की पिटाई करने वाले, इटावा के गांव में दबंगों के आदमियों द्वारा एक व्यक्ति को लाठी से पीटने वाले (और पुलिस द्वारा मरणासन्न इस व्यक्ति के परिजनों के खिलाफ ही मुकदमा लिखे जाने ) या पहलू खान, जुनैद या अखलाक को मारने वाले सभी यह जानते हैं कुछ नहीं होगा, विधायक जी साथ हैं, उनकी परिकल्पना वाला ‘राष्ट्र’ भी साथ है और सबसे खास, संविधान को अमल में लाने वाले ‘सब’ साथ हैं। 

संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है ‘‘हम भारत के लोग।। संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं’’। उसमें न तो विधायक के लिए, न ही भीड़ न्याय के लिए कोई जगह थी और न ही गाय लाने-ले जाने वालों की भीड़ को कोई विशेष अधिकार। लेकिन जब कानून बनाने वाला विधायक या सांसद, उसका अनुपालन करने वाला आईएएस और आईपीएस अधिकारी और लम्पट भीड़ एक भाव में हो तो संविधान संभवत: पुनर्परिभाषित होने लगता है। इस भाव-विशेष में अगर सिस्टम पंगु बना रहता है तो यही सत्य हो जाता है, रकबर की कराह दब जाती है। 

और फिर जब उसी भाव को प्रश्रय देने वाले अगुवा लोग यह बयान देते हैं कि ‘लोग गौ मांस खाना छोड़ दें तो भीड़ न्याय बंद हो जाएगा’ यानी पहलू खान, रकबर, जुनैद या अखलाक सड़कों पर पीट-पीट कर नहीं मारे  जाएंगे तो यह सलाह से ज्यादा धमकी लगती है एक ऐसी धमकी जो संविधान के लिए खतरा बनती जा रही है। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गवर्नर BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं', कपिल सिब्बल का बड़ा आरोप

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल मतगणनाः उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, अमित मालवीय ने कहा-एक और दिन ममता बनर्जी के लिए एक और न्यायिक हार

भारतक्यों नहीं मतगणना में केंद्रीय कर्मचारी हो सकते?, सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम झटका?, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें बेकार?

भारत अधिक खबरें

भारतTVK प्रमुख विजय शनिवार सुबह 11 बजे लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, आखिरकार जुटा लिया बहुमत का आंकड़ा

भारत'BJP ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है', राहुल गांधी का बड़ा आरोप...

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं

भारतउत्तर प्रदेश में आलू किसानों की ख्वाहिशें तोड़ रही हैं दम! पश्चिम बंगाल, असम, नेपाल और खाड़ी देशों में नहीं भेजा गया आलू

भारतबिहार के अररिया जिले में एकतरफा इश्क में पागल युवक ने अपनी ही पड़ोस की नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या