लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भारत रक्षा क्षेत्र में बन रहा है एक बड़ी ताकत, नई ऊंचाई पर पहुंचते एयरो इंडिया ने किया साबित

By ललित गर्ग | Updated: February 15, 2023 10:09 IST

बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया की महत्ता इससे समझी जा सकती है कि इसमें करीब सौ देशों की आठ सौ से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं.

Open in App

एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया के 14वें संस्करण में बेंगलुरु में स्थित येलहंका वायुसेना स्टेशन परिसर में भारत के दम, आत्मविश्वास, ताकत एवं आत्मनिर्भरता के बहुआयामी प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि भारत सशक्त हो रहा है.

युद्धक विमानों, रक्षा उपकरणों एवं तकनीक को प्रदर्शित करने वाली इस रक्षा प्रदर्शनी ने एक बार फिर यह इंगित किया कि भारत रक्षा क्षेत्र में भी एक बड़ी ताकत बन रहा है. इस आयोजन की महत्ता इससे समझी जा सकती है कि इसमें करीब सौ देशों की आठ सौ से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं. इनमें कई प्रमुख देशों की नामी कंपनियां हैं. 

सबसे बड़ी विशेषता एवं गर्व करने की बात इससे बेहतर और कुछ नहीं कि रक्षा क्षेत्र की भारतीय कंपनियां इनसे होड़ ले रही हैं, बराबरी का मुकाबला कर रही हैं. यह होड़ भारत के बढ़ते सामर्थ्य एवं रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को ही रेखांकित करती है, जो नए भारत एवं सशक्त भारत के निर्मित होने का संकेत है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया के उद्घाटन पर कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भारत में रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने का सिलसिला आगे और भी तेज गति से बढ़ेगा. निश्चित ही देश अनुकूल एवं प्रभावी आर्थिक नीतियों के सहारे विश्व स्तर पर सैन्य साजोसामान के प्रमुख निर्यातकों में से एक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो लगातार युद्ध की आशंकाओं को देखते हुए सुरक्षा एवं दुनिया की बड़ी सैन्य शक्ति बनने की ओर अग्रसर भारत की उजली एवं संतोषभरी तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है. 

पांच दिवसीय इस कार्यक्रम, ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ विषय पर एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में भारत की वृद्धि का प्रदर्शन भारत की नई ताकत और आकांक्षाओं को दर्शा रहा है.

टॅग्स :एयरो इंडिया शोनरेंद्र मोदीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"