लाइव न्यूज़ :

दलबदल की बढ़ती प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए हानिकारक

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: March 28, 2024 10:47 IST

लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले राजनेताओं के दलबदल का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह मतदान की तारीखें घोषित होने और उम्मीदवारों के नाम तय होने के साथ तेज हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव की घोषणा के पहले राजनेताओं के दलबदल का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब भी जारी है टिकट की घोषणा से पहले उन नेताओं ने पाला बदल लिया, जिन्हें पता था कि उन्हें मौका नहीं मिलेगानेता अपनी पार्टी छोड़कर जिस दल में जा रहे हैं, वहां उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है

लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले राजनेताओं के दलबदल का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह मतदान की तारीखें घोषित होने और उम्मीदवारों के नाम तय होने के साथ तेज हो गया है। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने जा रहे हैं, पहला चरण 19 अप्रैल को होगा।

इस चरण के लिए कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा, शिवसेना के उद्धव गुट, बीजू जनता दल, तेलगूदेशम, द्रमुक, अन्ना द्रमुक, वाईएसआर कांग्रेस समेत तमाम बड़ी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी हैं।

टिकट की घोषणा के पहले जिन नेताओं को एहसास हो गया कि उन्हें मौका नहीं मिलने वाला है, उन्होंने पाला बदल लिया और उम्मीदवारों की घोषणा के बाद टिकट से वंचित नेता दूसरे दलों में चले गए। दलबदल करने वाले नेता निराश भी नहीं हो रहे हैं।

वे अपनी पार्टी छोड़कर जिस दल में जा रहे हैं, वहां उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। राजनीति में सत्ता का नशा इतना हावी हो चुका है कि हर बड़ा नेता अपने या अपने पुत्र-पुत्रियों या पत्नी के लिए टिकट चाहता है। जिस पार्टी के नाम से उसने चुनाव लड़ा था, प्रतिद्वंद्वी पार्टी को कोसा था, अब उसी पार्टी का दामन वह थामने लगा है।

राजनीति में रहते हुए उसने वर्षों तक विभिन्न संवैधानिक या पार्टी पदों पर रहते हुए सत्ता भोगी, वह उसके लिए बुरी बन गई क्योंकि उसने इस बार चुनाव में उसे मौका नहीं दिया। पांच-पांच, सात-सात बार विधायक, सांसद रहने के बावजूद पद की लालसा कम होने का नाम नहीं ले रही है।

राजनीति का लक्ष्य निश्चित रूप से सत्ता हासिल करना होता है लेकिन सत्ता का यह रास्ता जनता की सेवा के रास्ते से गुजरता है। राजनीति के मौजूदा दौर में जनसेवा गौण हो गई है। कोई किसी विचारधारा, सिद्धांत या मूल्यों से बंधा हुआ नहीं रह गया है।

हर कोई यही चाहता है कि अगर वह एक बार किसी पद पर पहुंच गया तो जीवनभर उस पर बना रहे। अगर यही नजरिया रहा तो राजनीति में नैतिक मूल्यों के पतन की गति तेज हो जाएगी।

आजादी के बाद देश में नए राजनीतिक दल बने लेकिन उनका जन्म वैचारिक मतभेदों के कारण हुआ। नई पार्टी बनाने वाले दिग्गजों डॉ. बाबासाहब आंबेडकर, आचार्य नरेंद्र देव, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, डॉ. राममनोहर लोहिया या चक्रवर्ती राजगोपालाचारी और उनके बाद की पीढ़ी के जगजीवन राम, चौधरी चरण सिंह, हेमवती नंदन बहुगुणा, मुलायमसिंह यादव, जार्ज फर्नांडीज, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव ने भी अपनी मूल पार्टी को छोड़कर नया दल बनाया लेकिन इन सब नेताओं का जनसेवा का लंबा इतिहास रहा है।

नीतीश तथा लालू जैसे नेता अब सत्ता की खातिर सिद्धांतों को ताक पर रखकर राजनीति करने लगे हैं। यह देखकर अफसोस भी होता है। नई पीढ़ी में कुछ प्रतिभाशाली नेता उभरे। उनसे बड़ी उम्मीदें देश को थीं लेकिन उनका रवैया देखकर आम आदमी मायूस होने लगा है। ये युवा नेता भी अपने निहित स्वार्थों की खातिर पार्टी बदलने में किसी प्रकार का संकोच नहीं कर रहे हैं। दलबदल की यह प्रवृत्ति  राजनीति के स्वरूप को विकृत करती जा रही है।

इस विकृति को रोकने के लिए बना दलबदल कानून भी बेअसर साबित हो रहा है क्योंकि उसमें कई खामियां हैं और चतुर राजनेता इन खामियों का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। सत्तर के दशक में ‘आया राम-गया राम’ की राजनीति ने हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरी क्षति पहुंचाई थी। आज भी वही हो रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसबीएसपीसमाजवादी पार्टीशिव सेनाNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?