लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: लोकतंत्र में परिवारवादी परंपरा के निहितार्थ

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: February 24, 2024 13:09 IST

पीछे मुड़ कर देखें तो आधुनिक भारत में स्वतंत्रता संग्राम के चलते राजनीति का रिश्ता देश-सेवा और देश के लिए आत्मदान से जुड़ गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे राजनीति सेवा की जगह धन उगाही के व्यापार का रूप लेती गई और राजनेताओं की संपत्ति दिन-दूनी रात-चौगुनी बढ़ने लगीराजनेता के परिवार और परिजन भी राजनीति में अवांछित दखल देने लगेआज के भारतीय राजनैतिक परिदृश्य में खानदानी नेताओं की जमात बढ़ती ही जा रही है

पीछे मुड़ कर देखें तो आधुनिक भारत में स्वतंत्रता संग्राम के चलते राजनीति का रिश्ता देश-सेवा और देश के लिए आत्मदान से जुड़ गया था। इस पृष्ठभूमि के अंतर्गत राजनीति में आने वाले आदमी में निजी हित स्वार्थ से ऊपर उठ कर समाज के लिए समर्पण का भाव प्रमुख था। ‘सुराजी’ ऐसे ही होते थे। वे अपना खो कर सबका हो जाने की तैयारी से राजनीति में आते थे। स्वतंत्रता मिलने के साथ सरकार में भागीदारी ने राजनीति का चरित्र और उसका चेहरा-मोहरा बदलना शुरू किया।

देखते-देखते नेता नामक जीव की वेश-भूषा, रहन-सहन आदि में बदलाव शुरू हुआ और जीवन की राह तेजी से आभिजात्य की ओर मुड़ती गई। विधायक या सांसद राजपुरुष होने की ओर बढ़ने लगे। मंत्री होना राजसी ठाट-बाट का पर्याय सा हो गया। नेताओं का भी दरबार लगने लगा और वे प्रजा की सेवा से दूर होते चले गए। राजनीति सेवा की जगह धन उगाही के व्यापार का रूप लेती गई और राजनेताओं की संपत्ति दिन-दूनी रात-चौगुनी बढ़ने लगी।

इसी के साथ एक पक्ष और प्रबल होने लगा कि राजनेता के परिवार और परिजन भी राजनीति में अवांछित दखल देने लगे। जन-सेवा और लोक संग्रह से कोसों दूर ये नए नवेले अगली पीढ़ी के राजनेता ज्यादातर अपनी कर्मठ जन-सेवा की बदौलत नहीं बल्कि वंशधर होने के कारण उसमें शामिल होने लगे। अपने विश्वस्त की तलाश करते वरिष्ठ या ‘सीनियर’ राजनेताओं की आंखें घूम-फिर कर अपने बेटी-बेटे, पत्नी, भाई, भतीजे और नाते-रिश्तेदारों पर टिकने लगीं।

सच कहें तो राजनीति में भागीदारी उसके किरदारों को कुछ निजी या पारिवारिक पेशा, खेती-बारी, दुकानदारी या पुश्तैनी व्यापार जैसा लगने लगा। फलतः जब एक राजनेता अपना उत्तराधिकारी खोजने लगा तो उसे जनता भूल-बिसर गई और वह अक्सर जनता की ओर नहीं बल्कि अपने परिवार की ओर देखने लगा. कुछ को इसमें सफलता भी मिलने लगी।

आज के भारतीय राजनैतिक परिदृश्य में खानदानी नेताओं की जमात बढ़ती ही जा रही है। राजनैतिक दल पारिवारिक दल में रूपांतरित हो जाता है और सत्ता का बंटवारा किया जाता है. असंतुष्ट होने पर परिवार टूटने के तर्ज पर पार्टी टूटती है। यह एक अजीब बदलाव है जो जनतंत्र की मूल प्रकृति और चरित्र के उल्टा बैठता है।

जनतंत्र तो जन से चलता है, प्रजा में ही उसकी आत्मा बसती है और प्रजा-जन एक समान होते हैं परंतु नेताओं का प्रजा से न उभरना चिंताजनक हो रहा है। सारी लाज-हया छोड़ राजनीतिक वंशों का आधिपत्य बनाए रखने की घटनाएं राजनीति और लोकतंत्र दोनों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं कही जा सकतीं। लोकतंत्र के लिए वंशवाद खतरनाक है और राजनेताओं को इस पर विचार करना होगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं महादेव जानकर?, कांग्रेस ने महानगर पालिका और जिला परिषद चुनावों के लिए किया गठजोड़, कौन कितने सीट पर लड़ेगा

भारतमहाराष्ट्र नगर परिषदों और नगर पंचायतों के सीधे निर्वाचित प्रमुखों को मतदान का अधिकार, मंत्रिमंडल ने कानून संशोधन की दी मंजूरी

भारतनगर निकाय चुनाव 2026ः प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और अन्य मीडिया में विज्ञापनों पर रोक, चुनाव आयुक्त की घोषणा

भारतएक-दूसरे से लड़ेंगे भारतीय?, बर्लिन में राहुल गांधी ने कहा-भारत में 2 विजन के बीच टकराव, हरियाणा में वोटिंग लिस्ट में एक ब्राज़ीलियाई महिला का नाम 22 बार था, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

भारत अधिक खबरें

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतदिसंबर आते ही सत्ता के गलियारों में सर्दी नहीं, बल्कि चिंता?, आखिर क्यों छुट्टी मांगने से घबराते हैं मोदी के मंत्री!

भारतसाल 2026 जनवरी माह में 1-2 नहीं बल्कि इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी की पूरी लिस्ट

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

भारतनगर निकाय चुनावः नगर पंचायत और परिषद में 2431 सीट पर जीत?, 29 नगर निकाय, 2869 सीट पर बीजेपी की नजर, शिंदे और पवार को कम से कम सीट पर रणनीति?