लाइव न्यूज़ :

संपादकीयः छात्रों को चुनाव प्रणाली की जानकारी देना सराहनीय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 20:58 IST

युवा पीढ़ी को मताधिकार के बारे में समझाने के लिए यह मतदाता साक्षरता कार्यक्रम स्कूली स्तर से शुरू  कराने की सिफारिश चुनाव आयोग ने की थी, जिसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने एनसीईआरटी को चुनाव प्रणाली सरल भाषा में समझाने के लिए मार्गदर्शिका तैयार करने के निर्देश दिए थे. 

Open in App

छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करने और निर्वाचन प्रणाली के बारे में जानकारी देने के लिए चुनाव आयोग की सिफारिश पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय की नई पहल सराहनीय है. मंत्रलय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ‘निर्वाचन साक्षरता क्लब मार्गदर्शिका’ तैयार कराई है और योजना के तहत हर स्कूल में निर्वाचन साक्षरता क्लब बनाए जाएंगे. इनमें छात्रों को चुनाव संबंधित जानकारियां दी जाएंगी.  

युवा पीढ़ी को मताधिकार के बारे में समझाने के लिए यह मतदाता साक्षरता कार्यक्रम स्कूली स्तर से शुरू  कराने की सिफारिश चुनाव आयोग ने की थी, जिसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने एनसीईआरटी को चुनाव प्रणाली सरल भाषा में समझाने के लिए मार्गदर्शिका तैयार करने के निर्देश दिए थे. 

दरअसल जिस तरह से समाज में मतदान के प्रति अभी उदासीनता है वह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है. कोई भी लोकतांत्रिक प्रणाली पूरी तरह से तभी कारगर हो सकती है जब उसमें समाज के सभी सदस्यों की भागीदारी हो. लोगों की उदासीनता की वजह से ही कई बार उन पर अयोग्य लोग शासन करने लगते हैं. शासक को जब लगता है कि लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग नहीं हैं तो वह सत्ता का दुरुपयोग करने लगता है. 

इसलिए जनतांत्रिक प्रणाली में लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है. खासकर नई पीढ़ी को तो इसकी जानकारी होनी ही चाहिए, क्योंकि वही देश का भविष्य है. एक जागरूक समाज ही लोकतांत्रिक प्रणाली के सारे फायदे उठा सकता है. मतदाताओं को बहकाने-फुसलाने, रुपए या किसी अन्य चीज का प्रलोभन देने जैसी आज जितनी भी बुराइयां दिखाई देती हैं, उनके मूल में आमतौर पर मतदाताओं की अपने अधिकारों के प्रति उदासीनता ही होती है. 

अगर उन्हें मालूम हो कि उन्हें प्रलोभन देने वाला उम्मीदवार चुने जाने पर अंतत: उनका ही नुकसान करेगा, तो वे ईमानदार उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता देंगे. इससे राजनीति को साफ-सुथरा करने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी. इसलिए छात्रों को चुनाव प्रणाली की जानकारी देने वाला सरकार का यह कदम प्रशंसनीय है.

टॅग्स :चुनाव आयोगमानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह