लाइव न्यूज़ :

क्या मणिपुर को जलने के लिए छोड़ दिया है?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 11, 2025 07:01 IST

यह सवाल भी पैदा हो रहा है कि क्या विदेशी ताकतें उपद्रव को हवा देने में सफल हो गई हैं. उपद्रवियों को ताकत कौन दे रहा है?

Open in App

मणिपुर को लेकर जितनी चिंता राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए, क्या वह चिंता कहीं नजर आ रही है? बातें बहुत की जा रही हैं लेकिन खौफनाक हकीकत यह है कि मणिपुर जल रहा है. कभी थोड़ी शांति नजर आती है लेकिन फिर आग भड़क उठती है. वहां कुकी और मैतेई समुदाय के बीच बहुत पुरानी दुश्मनी है. कुकी समुदाय के ज्यादातर लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं और उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है जबकि ज्यादातर मैतेई हिंदू हैं लेकिन अत्यंत थोड़े से मैतेई इस्लाम के भी अनुयायी हैं.

मैतेई बहुसंख्यक हैं और उनका मानना है कि मणिपुर के मूल निवासी वही हैं. उनकी हमेशा से मांग रही है कि उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिले. 2023 में उच्च न्यायालय ने कहा कि मैतेई समुदाय को भी अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलना चाहिए. इसके बाद मणिपुर में हिंसा की ज्वाला भड़क उठी. शुरुआती दौर में तो शायद शासन को लगा कि मामला शांत हो जाएगा लेकिन आग भड़कती चली गई. बाद में कोर्ट ने सिफारिश वापस भी ले ली लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे.

दरअसल कुकी लोगों को यह महसूस हो रहा था कि सरकार पारदर्शी तरीके से काम नहीं कर रही है और उनके खिलाफ बल प्रयोग के मामले में ज्यादा सख्ती बरत रही है. पूरे देश में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की आलोचना भी होती रही कि मणिपुर के मामले को सही तरीके से हैंडल नहीं किया जा रहा है. मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग उठती रही लेकिन वे पद पर बने रहे. पिछले महीने उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया.

दोनों समुदायों में दुश्मनी इस कदर गंभीर हो चुकी है कि कुकी समुदाय ने तय किया कि वे मैतेई समुदाय के लोगों को अपने इलाके से नहीं गुजरने देंगे. राष्ट्रपति शासन लगने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिए कि पूरे राज्य में आवागमन को सुचारु किया जाए. कोई भी कहीं भी जा सकता है लेकिन कुकी एक बार फिर उपद्रव पर उतर आए हैं. स्वाभाविक सा सवाल है कि एक राज्य पिछले 22 महीनों से जल रहा है और उसका समाधान नहीं निकल पा रहा है, ऐसा क्यों? क्या कहीं चूक हो गई है या फिर यह पूरी तरह अविश्वास का मामला है. यह सवाल भी पैदा हो रहा है कि क्या विदेशी ताकतें उपद्रव को हवा देने में सफल हो गई हैं. उपद्रवियों को ताकत कौन दे रहा है? सामान्य प्रदर्शनकारियों के पास अत्याधुनिक हथियार कहां से आ रहे हैं.

जो हथियार मिले हैं, उनमें से ज्यादातर चीन में निर्मित हथियार हैं. तो क्या भारत के भीतर अविश्वास से उपजी अशांति को आग के रूप में परिवर्तित करने में चीन सफल रहा है? ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब तलाशे जाने चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है कि इस पर कोई बात करने को तैयार नहीं है. राजनीतिक चालों ने अविश्वास के वातावरण को और घना बनाया है.

इस मामले में सभी राजनीतिक दलों को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि मणिपुर जितनी जल्दी हो, शांत हो सके. पूर्वोत्तर भारत वैसे भी वर्षों से बारूद के ढेर पर बैठा रहा है. वहां विभिन्न स्वरूपों में आतंकवादी सक्रिय रहे हैं और उस आतंकवाद को समुदायों के संघर्ष का रूप देने की कोशिश की गई है. यदि शासन तय कर ले कि मणिपुर में शांति बहाल करना है तो यह कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है लेकिन यह काम केवल हथियारों के बल पर नहीं हो सकता. इसके लिए शांति की मशाल जलाना जरूरी है.

टॅग्स :मणिपुरमणिपुर पीपुल्स पार्टीManipur Policeमणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर