लाइव न्यूज़ :

गुजरात में आम आदमी पार्टी से किसे नुकसान...कांग्रेस को या बीजेपी को?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 16, 2022 12:02 IST

ज्यादातर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में सरकार बनाना बेहद मुश्किल है. 'आप' की रणनीति पर नजर डालें, तो उसका सियासी हमला बीजेपी के वोट बैंक पर है.

Open in App

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्दी ही संभव है, लेकिन सियासी चर्चाएं गर्म हैं. गुजरात में हुए पिछले विधानसभा चुनाव और इस विधानसभा चुनाव के बीच दो बड़े बदलाव आए हैं, एक- अच्छे दिन के सपने ढेर हो चुके हैं. दूसरा- आम आदमी पार्टी सक्रिय है और चुनाव को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रही है.

राजनीतिक जानकारों के सामने बड़ा सवाल है कि 'आप' की प्रभावी मौजूदगी से किसका नुकसान होगा, बीजेपी का या कांग्रेस का? 'आप' की रणनीति पर नजर डालें, तो उसका सियासी हमला बीजेपी के वोट बैंक पर है. 'आप' गुजरात में मुस्लिमों के पक्ष के किसी भी मुद्दे पर नहीं बोल रही है, तो बीजेपी हिन्दुओं के मुद्दों पर 'आप' को दूर करने की कोशिश कर रही है, वजह?

'आप' की नजर विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा लोकसभा चुनाव 2024 पर है, वह जानती है कि कांग्रेस के वोट के दम पर न तो गुजरात की सत्ता हासिल की जा सकती है और न ही लोकसभा की सीटें जीती जा सकती हैं, उल्टे कांग्रेस के वोट टूटे तो बीजेपी और मजबूत हो जाएगी!

'आप' यह भी जानती है कि बीजेपी से कितने ही नाराज हों, बीजेपी के कट्टर समर्थक कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, लेकिन कांग्रेस के अलावा किसी अन्य विकल्प पर ध्यान दे सकते हैं, मतलब...बीजेपी वोट बैंक में 'आप' के लिए बेहतर संभावनाएं हैं.

सियासी संभावना यह है कि- आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोट को ज्यादा नुकसान पहुंचाया, तो बीजेपी फिर से सत्ता में होगी, बीजेपी के वोट को काटा, तो कांग्रेस सत्ता में होगी और यदि बीजेपी-कांग्रेस, दोनों के वोटों का नुकसान पहुंचाया, तो त्रिशंकु सरकार होगी, लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि आम आदमी पार्टी के लिए तो सरकार बनाना बेहद मुश्किल है!

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल