लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जिंदगी का खेल बनतीं आग लगने की घटनाएं

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: May 27, 2024 13:34 IST

साल दर साल देश के विकास के साथ अग्निकांड के सिलसिले कम नहीं हो रहे हैं। हर राज्य में साल भर में कई बड़ी घटनाएं सामने आ जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चौबीस घंटे में दो मामले- एक गुजरात के राजकोट और दूसरा देश की राजधानी नई दिल्ली से सामने आयादोनों स्थानों पर मरने वालों में अधिक संख्या बच्चों की हैइन घटनाओं को रोकने के लिए सरकारी तंत्र में बहुत सारे नियम और कायदे होते हैं

साल दर साल देश के विकास के साथ अग्निकांड के सिलसिले कम नहीं हो रहे हैं। हर राज्य में साल भर में कई बड़ी घटनाएं सामने आ जाती हैं। वहीं छोटी वारदातें तो गली-मोहल्लों में सिमट कर रह जाती हैं। पिछले चौबीस घंटे में दो मामले- एक गुजरात के राजकोट और दूसरा देश की राजधानी नई दिल्ली से सामने आया। दोनों स्थानों पर मरने वालों में अधिक संख्या बच्चों की है। यदि राजकोट का मामला देखा जाए तो वह एक ‘गेम जोन’ का है, जो आधुनिक दौर में बच्चों के आकर्षण का नया केंद्र है।

वे कहीं अलग और कहीं मॉल में पाए जाते हैं। यह बात तय है कि उन्हें अचानक ही कोई जोड़-तोड़ से तैयार नहीं किया जाता है। उन्हें किसी नक्शे या फिर कोई नक्शा के एक भाग में बनाकर तैयार किया जाता है। उन्हें बनाने का उद्देश्य भी बहुत ही साफ होता है कि वे बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं के आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। इसलिए उनमें अपने आगंतुकों को आकर्षित करने का काफी इंतजाम होता है।

इसमें सुरक्षा के बारे में भी विचार करना जरूरी होता है। किंतु आम तौर पर देखने में यह आता है कि वहां अव्यवस्था फैलने से रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की जाती है, लेकिन संभावित आपदा को लेकर ठोस व्यवस्था नहीं होती है। वहां अक्सर मुसीबत के रूप में कभी भगदड़ तो कभी आग लगना ही सामने आता है, मगर दुर्भाग्य से उनसे बचाव के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है।

हालांकि इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकारी तंत्र में बहुत सारे नियम और कायदे होते हैं। फिर भी उनसे बचने के रास्ते कई मिल जाते हैं। यह भी देखने में आता है कि अग्निकांड के बाद जांच में बहुत सालों से इमारतों का ‘फायर ऑडिट’ नहीं हुआ मालूम पड़ता है। कुछ जगह कभी ‘फायर ऑडिट’ नहीं होने जैसी बात भी सामने आती है।

आखिर में कुछ कानूनी कार्रवाई होती है और कुछ दिन के हंगामे के बाद मामला आग की तरह ही ठंडा हो जाता है। इसी कारण आग के मामलों पर अधिक गंभीरता ज्यादा दिन टिकती नहीं है। यदि आग के मामलों को गहराई से देखा जाए तो उनमें उपकरणों की कमजोरी, सस्ते सामान के उपयोग का परिणाम ‘शॉट सर्किट’ समझ में आता है।

कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रिक उपकरणों के उपयोग में ओवरलोडिंग बड़ी आग का कारण बनती है, जिसमें बिजली की वायरिंग जल जाती है। यहां तक कि ट्रांसफार्मर भी जल जाते हैं। यह कुछ कारण साबित करते हैं कि आग लगने की संभावना का आकलन किया जा सकता है। किंतु लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैया भोले-भाले लोगों की जान लेता रहता है।

सरकार, प्रशासन, पुलिस, स्थानीय निकाय सांप निकलने के बाद लाठी पीटने से अधिक कुछ नहीं करते हैं। यदि उन्हें कुछ करना है तो सुरक्षा के उपायों की जांच-परख में ईमानदार बनना होगा। अन्यथा उपहार सिनेमागृह के अग्निकांड से लेकर राजकोट ‘गेम जोन’ लोगों की जिंदगी से खेलते रहेंगे।

टॅग्स :आगअग्निकांडदिल्लीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो