लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन खत्म करने के लिए सत्तानीति नहीं, सेवानीति की जरूरत है! 

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 9, 2020 14:48 IST

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों से छठे दौर की वार्ता से ठीक एक दिन पहले गतिरोध समाप्त करने के प्रयासों के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और किसान नेताओं के एक समूह के बीच वार्ता विफल हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्दे13 किसान नेताओं को शाह के साथ इस बैठक के लिए बुलाया गया था.हम संशोधन नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि इन कानूनों को निरस्त किया जाये.

कृषि क़ानूनों को खत्म करने के लिए मंगलवार को किसानों ने भारत बंद किया था. इस बंद का असर इस तरह नजर आया कि पहली बार गृहमंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं से बातचीत की.

यह बात अलग है कि इस बातचीत का कोई खास नतीजा नहीं निकला, लेकिन दो बातें साफ हो गई, एक- केन्द्र सरकार को किसान आंदोलन के कारण बढ़ते सियासी संकट का अहसास हो गया है और दो- कृषि क़ानूनों की लाज रखते हुए किसानों की कई मांगे सरकार मानने को राजी हो गई है.

लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि क्या किसान राजी होंगे, क्योंकि एक तो किसान नेतृत्व किसी एक नेता के हाथ नहीं है और दूसरा- कृषि कानून समाप्त करने से कम पर समझौता करने की हिम्मत अब तक किसी भी किसान नेता ने प्रदर्शित नहीं की है.

अमित शाह के साथ बैठक में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि- सरकार कानून वापसी को तैयार नहीं है. याद रहे, बैठक से पहले ही किसानों का कहना था कि कोई बीच का रास्ता नहीं है. हमें गृहमंत्री से- हां या ना में ही जवाब चाहिए. कानून वापसी से कम कुछ मंज़ूर ही नहीं है.

जाहिर है, बैठक बेनतीजा रहनी ही थी. लेकिन, केन्द्र सरकार की ओर से लगातार इसलिए प्रयास किए हैं कि कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पूरी तरह से एक्सपोज होना नहीं चाहती है, क्योंकि इससे बीजेपी को बड़ा सियासी नुकसान ही होगा. कहने को तो इसे बार-बार मध्यभारत का आंदोलन करार दिया जा रहा है, परन्तु बड़ा प्रश्न यह है कि- बीजेपी भी तो मध्य भारत की ही पार्टी है?

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शननरेन्द्र सिंह तोमरनरेंद्र मोदीपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं