लाइव न्यूज़ :

जावेद आलम ब्लॉग: सामाजिक समरसता का त्योहार ईद-उल-अजहा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 29, 2023 12:36 IST

आज ईद अल अजहा यानी बकरीद है जिसे भारत समेत देश के अन्य देशों में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल भी ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे संसार में धूमधाम से मनाया जा रहा हैईद अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ईद-उल-अजहा पर पशु की खरीदो-फरोख्त का मुख्य कारोबार होता है

हर साल की तरह इस साल भी ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे संसार में अक़ीदत से मनाया जा रहा है. दुनिया भर के मुसलमान इस दिन विशेष नमाज अदा करते हैं तथा सुन्नत-ए-इब्राहीमी भी अदा करते हैं.

ईद की नमाज को सलातुल्ईद व सलातुल्ईदैन (दो ईद की नमाज) भी कहते हैं. दोनों ईदों यानी ईदुल्फित्र व ईद-उल-अजहा को ईदैन कहा जाता है और दोनों की नमाज एक ही तरीके से अदा की जाती है. ईदैन का धार्मिक महत्व तो है ही, इसके सामाजिक व आर्थिक पहलू भी बहुत महत्वपूर्ण हैं.

दोनों ईद अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ईदुल्फित्र पर जहां जम कर खाद्य पदार्थों, कपड़ों व जूतों की खरीदारी की जाती है, वहीं ईद-उल-अजहा पर पशु की खरीदो-फरोख्त का मुख्य कारोबार होता है.

ईदें, यानी खुशी के यह त्योहार धार्मिक व आर्थिक समृद्धि देने के साथ सामाजिक समरसता व समानता का पैगाम भी देते हैं. जहां ईदुल्फित्र पर फ़ित्रा यानी सहायता राशि गरीबों, कमजोरों को देने का हुक्म है, वहीं ईद-उल-अजहा पर एक हिस्सा गरीबों तक पहुंचाने का आदेश दिया गया है.

जैसा कि मजहबी किताबों में आया है ईद-उल-अजहा दरअसल अल्लाह के नबी (संदेशवाहक) पैगंबर हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व उनके बेटे तथा अल्लाह के नबी ह. इस्माईल (अ.) द्वारा पेश किए गए बेमिसाल बलिदान की यादगार है.

क़ुर्आन में आया है- बस तुम अपने रब ही के लिए नमाज़ पढ़ो और क़ुर्बानी करो (सूरः अल्कौसर 02). हदीस की किताबों से पैग़ंबरे-इस्लाम हज़रत मुहम्मद (स.) द्वारा इस पर अमल किए जाने के प्रमाण मिलते हैं.

इस्लामी तालीमात के मुताबिक़ एक मुसलमान ईद-उल-अजहा के समय यह संकल्प व्यक्त करता है कि वह जीवन के हर क्षेत्र में उस सर्वशक्तिमान, सर्वव्याप्त रब द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेगा तथा समय पड़ने पर किसी भी तरह के त्याग, बलिदान से मुंह नहीं मोड़ेगा.

गोया यह पूरी कवायद महज अल्लाह को राजी करने, उसकी खुशी हासिल करने के लिए है. यही इस ईद का सच्चा संदेश व उसका उद्देश्य भी है.

टॅग्स :ईदभारतत्योहारइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें