लाइव न्यूज़ :

शशांक द्विवेदी का ब्लॉगः बेहतर भविष्य के लिए बचाएं ऊर्जा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 20:58 IST

पेरिस जलवायु समझौते पर होने वाला फैसला 2020 से लागू होना है, जिसका मकसद औद्योगीकरण से पहले के तापमान से ग्लोबल वार्मिग को 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होने देना है.

Open in App

शशांक द्विवेदीदुनियाभर के 200 देशों के प्रतिनिधियों के बीच जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) की 24वीं कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप-24) पोलैंड के काटोविक शहर में चल रही  है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज ने जलवायु सम्मेलन के नेताओं से आग्रह किया है कि वे अपना अड़ियल रवैया छोड़कर पेरिस जलवायु समझौते को लागू करने के लिए प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करें. जलवायु  समझौते से अमेरिका के हटने के फैसले के बाद विश्व के नेता पेरिस समझौते में नई जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं.

पेरिस जलवायु समझौते पर होने वाला फैसला 2020 से लागू होना है, जिसका मकसद औद्योगीकरण से पहले के तापमान से ग्लोबल वार्मिग को 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होने देना है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अनुसार साल 2020 तक अगर दुनिया जलवायु परिवर्तन पर ठोस कदम नहीं उठाती है तो हम जलवायु परिवर्तन के जोखिम को और आगे बढ़ाएंगे. 

उन्होंने कहा कि जलवायु में इंसान के मुकाबले ज्यादा तेजी से बदलाव हो रहे हैं. उन्होंने वैश्विक नेताओं को इस विषय पर पहले ही चेताया है और कहा है कि यह हमारे दौर का एक अहम परिभाषित मुद्दा है. पेरिस समझौते को लागू करने के लिए दिशा-निर्देशों पर सहमति बनने की संभावना के बीच 14 दिसंबर तक चलने वाले जलवायु सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधि के रूप में शामिल केंद्रीय पर्यावरण मंत्नी डॉ. हर्षवर्धन ने इस सम्मेलन से सकारात्मक उम्मीद जताई है. 

असल में भारत को उम्मीद है कि कॉप-24 विकसित देशों के मुकाबले विकासशील देशों के सामने मौजूद चुनौतियों को समङोगा. उम्मीद की जा रही है कि सम्मेलन से निकलने वाला परिणाम ‘संतुलित और समावेशी’ होगा. अधिकांश विकासशील देश अति संवेदनशीलता, विकास की प्राथमिकता, गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा की मांग और स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध कराने के मामले में अभी शुरु आती स्तर पर खड़े हैं. ऐसे में भारत को इस सम्मेलन में समयबद्ध तरीके से लागू होने वाले दिशा-निर्देश तैयार किए जाने की भी उम्मीद है. 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी

भारतBJP सरकार के तहत TMC के हर गुंडे को उनके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी

भारतसुवेंदु अधिकारी बोले- कोई हिंसा नहीं, कानून के तहत होगी कार्रवाई

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतBihar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल बनाए जा सकते हैं सम्राट कैबिनेट में मंत्री