लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः समाज से अभी भी पूरी तरह नहीं मिटा है छुआछूत का अभिशाप

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: January 4, 2023 12:52 IST

यह इक्कीसवीं सदी के भारत के एक गांव की तस्वीर है। यह उसी तमिलनाडु की घटना है जहां एक सदी पहले पेरियार ने मनुष्य की गरिमा का सवाल उठाया था और कहा था कि वह हर व्यक्ति के मनुष्य होने पर गर्व करने का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Open in App

तमिलनाडु के पुद्दकोट्टई गांव का नाम सुना है आपने? नहीं सुना होगा। छोटा-सा गांव है यह जहां के एक हिस्से में दलितों (पढ़िए अछूतों) की एक बस्ती है। हाल ही में इस बस्ती की पानी की टंकी में किसी ने मानव-मल डाल दिया था।  इसके बारे में पता भी इसलिए चला कि बस्ती के बच्चे बीमार पड़ने लगे थे। डॉक्टरों ने बीमारी का कारण दूषित पानी बताया तो पता चला बस्ती के लोगों के लिए जिस टंकी से पानी आता था उसमें किसी ने ढेर सारा मानव-मल डाल दिया है। किसने किया है यह काम, अभी पता नहीं चल पाया है, पर अब तक जांच के दौरान जो कुछ सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है।

पता चला है कि इस गांव के अछूतों को गांव के एकमात्र मंदिर में जाने की अनुमति नहीं है; पीढ़ियों से ये अछूत कहे जाने वाले मंदिर की मूर्ति को देखने के लिए तरस रहे थे। भला हो जिले की कलेक्टर कविता रामू और पुलिस सुपरिंटेंडेंट वंदिता पांडे का जो इन दलितों को अपनी देख-रेख में मंदिर-प्रवेश कराने ले गईं। तब कहीं जाकर यह पूरी घटना एक समाचार बनी। तब कहीं दलितों (अछूतों) का पानी दूषित करने का ‘पाप’ सामने आया। पता चला कि गांव में चाय की दुकान पर अछूतों और सवर्णों के लिए अलग-अलग गिलास रखे जाते हैं।

यह इक्कीसवीं सदी के भारत के एक गांव की तस्वीर है। यह उसी तमिलनाडु की घटना है जहां एक सदी पहले पेरियार ने मनुष्य की गरिमा का सवाल उठाया था और कहा था कि वह हर व्यक्ति के मनुष्य होने पर गर्व करने का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सौ साल हो गए इस संघर्ष को शुरू हुए- संघर्ष जारी है। दलितों के लिए चलाए जा रहे प्रगति-अभियानों के बावजूद आज भी तमिलनाडु के इस क्षेत्र में छुआछूत जारी है। लगभग साढ़े छह सौ गांवों में, जो बीस जिलों में हैं, छुआछूत अबाध रूप से जारी है, और आज तक किसी को इन गांवों में इस गैरकानूनी कही जाने वाली हरकत के लिए कोई सजा नहीं मिली है।

इन्हीं गांवों में से एक गांव में ऊंची दीवार बना कर दलित बस्ती को पृथक कर दिया गया है। एक अन्य गांव में एक मंदिर है द्रौपदी का। इस मंदिर को कंटीले तारों से घेर कर ‘सुरक्षित’ बना दिया गया है, ताकि अछूत उस मंदिर में न जा सकें। यह दीवार 2016 में बनी थी, अब तक खड़ी है और यह गांव अकेला नहीं है जहां व्यक्ति और व्यक्ति के बीच अलगाव की यह दीवार खड़ी की गई है। कई गांवों में है ऐसी व्यवस्था। ये दीवारें हमारे मनुष्य होने का मजाक उड़ा रही हैं।

सवाल ईंट-गारे से बनी इन दीवारों का नहीं है, इन कंटीले तारों की बाड़ का भी नहीं है, सवाल उन दीवारों का है जो हमारे दिमागों में खड़ी हैं, उस सोच की दीवारों का है जिसने आदमी और आदमी के बीच दूरी पैदा कर दी है।

टॅग्स :Tamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र