लाइव न्यूज़ :

संपादकीय: इस मर्तबा बातचीत से सुलझ ही जाए अयोध्या विवाद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 10, 2019 07:49 IST

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के सर्वमान्य हल के लिए मध्यस्थता पर मुहर लगा दी. हालांकि दो समुदायों के दिल-दिमाग और भावना से जुड़े इसे मसले को सुलझाने के लिए पहले भी इस तरह के प्रयास हो चुके हैं. लेकिन, बात कभी बनी ही नहीं या..!

खैर, अब शीर्ष अदालत ने जब तीन मध्यस्थों के दल के साथ एक बार फिर बातचीत का मार्ग प्रशस्त किया है, तो अबकी बार यह अंजाम तक पहुंच ही जाए. क्योंकि 2010 में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले (अयोध्या में 2.77 एकड़ की विवादित भूमि तीनों पक्षकारों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला में बराबर बांट दी जाए) को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई और इस पर 14 याचिकाएं दायर हुईं.

ताजा मामला ही देख लीजिए, अदालत के फैसले के बाद से मध्यस्थों के नाम पर ही महाभारत छिड़ी हुई है. वहीं सवाल उठ रहे हैं कि ऐसी किसी मध्यस्थता से निकले हल को लागू कर पाना कितना संभव होगा? कहने का तात्पर्य यह है कि मध्यस्थता वाले इस फामरूले से हल निकल ही जाए और यह सभी पक्षों को मान्य हो यह जरूरी नहीं है. लेकिन एक बात पक्की है कि इसके सहारे एक और आम चुनाव निकल ही जाएगा.

क्योंकि किसी बड़े धमाके से बचने के लिए चुनाव पूर्व बन रहे रामजन्म भूमि के प्रेशर को कुशल मैकेनिक की तरह पाइप लाइन के जरिए मोड़ दिया गया है, जिससे बचे-खुचे दबाव को सेफ्टी वॉल्व के रास्ते निकाला जा सके. क्योंकि यह फामरूला इतना सटीक है कि तात्कालिक तौर पर ये लोगों के भीतर पनप रही नाराजगी पर न सिर्फ ब्रेक लगाने का काम करेगा, बल्कि यह अहसास भी बनाएगा कि कार्य प्रगति पर है.

1992 में विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद से देश ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. लगभग तीन दशक बीत जाने के बाद भी वक्त का मरहम इस घटनाक्रम से सामाजिक समरसता पर उभरे जख्मों को भर नहीं पाया. कुल मिलाकर आप-हम तो यही कामना कर सकते हैं कि मध्यस्थता का फामरूला सफल रहे और मामला दोबारा कोर्ट में न पहुंचे!

टॅग्स :अयोध्या विवादराम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग