लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: विस्फोट की गूंज के पीछे निहित खतरे

By अवधेश कुमार | Updated: February 1, 2021 09:47 IST

गणतंत्र दिवस के बीटिंग रिट्रीट के समय दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को चौकस कर दिया है. भारत में लंबे समय बाद किसी संदिग्ध आतंकवादी धमाके की गूंज सुनाई पड़ी है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में धमाका कम तीव्रता वाला रहा लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैसीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो शख्स की पहचान में जुटी हैं एजेंसियां बीटिंग रिट्रीट के समय और इंडिया गेट से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर हुआ था विस्फोट

भारत में लंबे समय बाद किसी संदिग्ध आतंकवादी धमाके की गूंज सुनाई पड़ी है. हमारे लिए राहत की बात यह है कि इजराइली दूतावास को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई. 

भारत के प्रति इजराइल के विश्वास का प्रमाण है कि वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत हमारे दूतावास के सभी कर्मचारियों, यहूदी स्थलों एवं यहूदियों की पूरी तरह रक्षा करेगा. 

यहां तक ठीक है. लेकिन हम इसको इस कारण नजरअंदाज नहीं कर सकते कि अत्यंत कम तीव्रता वाला विस्फोट था. फॉरेंसिक टीम को वहां अमोनियम नाइट्रेट मिले हैं. कोल्ड ड्रिंक कैन के टूटे हुए टुकड़े और बॉल बियरिंग भी बरामद हुआ है. 

अभी तक की जांच के अनुसार कोल्ड ड्रिंक कैन में विस्फोटक और बॉल बियरिंग को ठूंस दिया गया था. जाहिर है, अगर विस्फोटक थोड़ा ज्यादा परिष्कृत तरीके से तैयार होता और आरडीएक्स का इस्तेमाल होता तो ज्यादा क्षति होती. 

सुरक्षा की दृष्टि से यह अत्यंत गंभीर घटना है. राजधानी दिल्ली में, वह भी गणतंत्र दिवस के बीटिंग रिट्रीट के समय और इंडिया गेट से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर विस्फोट का दुस्साहस कई बातें साबित करता है. 

यह तो मान सकते हैं कि षड्यंत्रकारियों ने बड़े विस्फोट की योजना बनाई होगी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण सफल न होने पर छोटा विस्फोट करने को मजबूर हुए, पर इसमें निहित व्यापक खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एक कैब ने दो व्यक्तियों को दूतावास के पास छोड़ा था. पुलिस कैब ड्राइवर से मिले इनपुट के आधार पर दोनों व्यक्तियों की तस्वीरें निकाल कर तलाश रही है. 

हालांकि अभी यह कहना कठिन है कि विस्फोट में उनकी भूमिका थी या नहीं. इन सबकी जांच रिपोर्ट से विस्तृत जानकारी मिल सकती है. इजराइल के राजदूत को संबोधित एक लिफाफा भी बरामद हुआ है. इसमें ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख जनरल सुलेमानी तथा  नाभिकीय वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या का जिक्र है. 

इसे ट्रेलर कहा गया है. यानी विस्फोट करने वाले ने सीधी धमकी दी है. इस पहलू पर विचार करना सबसे ज्यादा जरूरी है. 

हम यह नहीं कहते कि भारत ने आतंकवादी खतरे को कम करने की दिशा में सफलताएं नहीं पाई हैं. बावजूद इसके चुनौतियों के समक्ष हम सबकी सतर्कता, निगरानी और सुरक्षा उपाय पर्याप्त नहीं हैं.

टॅग्स :दिल्लीआतंकवादीइजराइलगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल