लाइव न्यूज़ :

जीवनदान देने के समान है रक्तदान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 14, 2025 07:29 IST

इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है.

Open in App

रेणु जैन

रक्त या खून और ऑक्सीजन मानव शरीर के दो ऐसे अनिवार्य तत्व हैं जिनके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. कोरोनाकाल में ऑक्सीजन उर्फ प्राणवायु की भारी किल्लत को देखते हुए देश-दुनिया में ऑक्सीजन पार्क बनाए गए हैं लेकिन रक्त एक ऐसा पदार्थ है जिसे कृत्रिम रूप से बनाना नामुमकिन है.

इसे किसी प्रयोगशाला में निर्मित नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह सिर्फ और सिर्फ भगवान की प्रयोगशाला में ही बनता है. रक्तदान हेतु लोगों को अधिक जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व रक्तदान दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है.

1930 में नोबल पुरस्कार से नवाजे जाने वाले कार्ल लैडस्टीनर के जन्मदिन पर विश्व रक्तदान दिवस मनाते हैं. कार्ल लैडस्टीनर ने ही पता लगाया था कि एक व्यक्ति का खून बिना जांच के दूसरे व्यक्ति को नहीं चढ़ाया जा सकता क्योंकि सभी मनुष्यों का ब्लड ग्रुप अलग-अलग होता है. इसी महान खोज के कारण उन्हें ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन का पितामह भी कहा जाता है.

देश में हर साल 2.5 करोड़ से ज्यादा यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक किसी भी देश की एक फीसदी आबादी अगर रक्तदान करे तो ये देश के लिए पर्याप्त होता है. राष्ट्रीय रक्त नीति के अनुसार देश के हर जिले में एक ब्लड बैंक होना चाहिए.

फरवरी 2022 तक भारत के 3807 लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंक काम कर रहे हैं. लेकिन आज भी कई लोग रक्तदान करने में  हिचकिचाते हैं. विभिन्न रोगों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सिफलिस, थैलेसीमिया, दुर्घटना के कारण होने वाली सर्जरी तथा ब्लड कैंसर आदि के उपचार में खून की आवश्यकता पड़ती है. आधा लीटर ब्लड तीन लोगों का जीवन बचा सकता है.

एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित रक्तदान करने से कैंसर तथा दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है. इसके अलावा डाॅक्टर्स का मानना है कि ब्लड डोनेट से खून पतला होता है जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है. रक्तदान करने से बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है.

इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है. रक्तदान करना एक सुरक्षित एवं स्वस्थ परंपरा है. इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर में फिर से बन जाता है. ब्लड का वाल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बना लेता है.

टॅग्स :रक्तदानHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

स्वास्थ्यदिल्ली स्टेट कैंसर संस्थानः डॉक्टरों ने रक्तदान कर पेश की मिसाल, दूसरा रक्तदान शिविर

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार